महिला से दुष्कर्म: फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में रह रही महिला से रेप, मजदूरी के लिए गया था पति; आरोपी फरार

महिला से दुष्कर्म: फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में रह रही महिला से रेप, मजदूरी के लिए गया था पति; आरोपी फरार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Husband, Who Was Raped By A Woman Living In A Hut Built On The Farm To Protect The Crop, Went For Wages; Accused Absconding

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रहली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

  • रहली थाना क्षेत्र की घटना, खेत में बनी झोपड़ी में रहते थे पति-पत्नी
  • दमोह में रहते हैं महिला के बच्चे

रहली थाना क्षेत्र में एक 40 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त महिला खेत में बनी झोपड़ी में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी आया और महिला से जबरदस्ती कर मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर भाग गया। महिला के पति के आने पर पीड़ित महिला ने रहली थाने आकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।

रहली थाना SI सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी दोनों खेत में बनी झोपड़ी में रहकर फसल की रखवाली करते हैं। बुधवार शाम करीब 7 बजे महिला झोपड़ी में अकेली थी और पति मजदूरी के लिए गया था। तभी गांव के ही आरोपी पद्म सिंह घोषी महिला की झोपड़ी के पास किसी काम से आया। महिला को अकेला पाकर वह झोपड़ी में आ गया और बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

महिला का पति जब मजदूरी से लौट कर रात में घर आया तो महिला ने उसे सारी घटना बताई। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर रहली थाने पहुंचा और रात में ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों दंपती दमोह के रहने वाले हैं। वे यहां रहकर दूसरे के खेत की रखवाली करते थे। इनके बच्चे दमोह में ही रहते हैं। पति अलग से मजदूरी करने भी जाता था।

खबरें और भी हैं…



Source link