- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Justice From All Over The Country, CJI SA Bobde And CM Will Be Present For Brainstorming In The Rites
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 व 7 मार्च को रहेंगे जबलपुर में।
- एमपी राज्यपाल आनंदीबेन सहित सुप्रीम कोर्ट और देश भर के हाईकोर्ट के जस्टिस होंगे शामिल
- दो दिवसीय आयोजन में होंगे विविध कार्यक्रम, राज्य न्यायिक अकादमी के तत्वावधान में आयोजन
संस्कारधानी में छह और सात मार्च को देश भर के न्यायविद जुटेंगे। एमपी सहित देश के 24 प्रदेशों की न्यायिक अकादमियों के निर्देशक (न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले), सुप्रीम कोर्ट और सभी राज्यों के हाईकोर्ट के जस्टिस दो दिनों तक न्यायिक प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विचार-मंथन करेंगे। परिचर्चा के निष्कर्षों का भविष्य में प्रशिक्षण और जस्टिस प्रक्रिया में उपयोग किया जाएगा। स्टेट ज्यूडिशल एकेडमी के इस अभूतपूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सीजेआई एसए बोबड़े करेंगे।
जानकारी के अनुसार एमपी स्टेट ज्यूडिशल एकेडमी की ओर से देश भर की सीाी 24 राज्य न्यायिक अकादमी को एक मंच पर लाकर न्यायिक प्रशिक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करने की पहल की गई है। इसका उद्देश्य अधीनस्थ न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्यकुशलता में निरंतर प्रशिक्षण और अध्ययन के द्वारा प्रगति सुनिश्चित करना है।
सीजेआई एसए बोबडे सहित कई राज्यों के चीफ जस्टिस होंगे शामिल।
आरंभिक सत्र में शामिल होंगे सीजेआई
डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम का आरंभिक शत्र मानस भवन में छह मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसी संत्र का शुभारंभ करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। राष्ट्रपति भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रारंभिक सत्र में सजेआई एसए बोबड़े, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमपी सहित देश भर के विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस, एमपी सहित देश भर के सभी हाईकोर्ट के जज, सभी राज्य न्यायिक अकादमियों के डायरेक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित न्यायिक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित होंगे। दो दिवसीय इस परिचर्चा का शेष सत्र अकादमी परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
दो दिवसीय होगा आयोजन
परिचर्चा में सभी राज्य न्यायिक अकादमियों के निर्देाक अपनी-अपनी अकादमियों में अपनाई जा रही प्रशिक्षण के अभिनव प्रयोगों को साझा केंगे। जस्टिस भी अच्छे से अच्छा न्याया कैसे हो, इस संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। परिचर्चा का निष्कर्ष लेखबद्ध किया जाएगा, जो भविष्य में सभी अकादमियों व न्यायिक प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इस परिचर्चा का नाम ऑल इंडिया स्टेट ज्यूडिशल एकेडमीज डयरेक्टर्स रिट्रीट रखा गया है। प्रारंभिक सत्र के बाद शेष सभी सत्र ब्यौहारबाग स्थित राज्य न्यायिक अकादमी के परिसर में आयोजित होगा।