सगी बेटी से ज्यादती: पुलिस पकड़ लेगी, इस डर से सहती रही पिता की हरकत

सगी बेटी से ज्यादती: पुलिस पकड़ लेगी, इस डर से सहती रही पिता की हरकत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • सगी बेटी से ज्यादती का आरोपी पिता गिरफ्तार
  • जहांगीराबाद थाने में बिलख पड़ी 14 साल की बेटी

छठवीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पिता पर नाबालिग से ज्यादती का केस दर्ज किया है। एक साल से वह धमकी देकर बड़ी बेटी से ज्यादती करता रहा। बेटी को गुमसुम देख मां ने सवाल किया तो आरोपी की करतूत का खुलासा हुआ। बेटी को साथ लेकर मां जहांगीराबाद थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के सामने पिता की करतूत बताते हुए बेटी बिलखने लगी। बोली- मैं एक साल तक इसलिए सब सहती रही कि पापा को पुलिस वाले पकड़ ले जाएंगे। एसआई रिद्धी शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा एक साल पहले जहांगीराबाद क्षेत्र में परिवार के साथ रहती थी। माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2020 में एक दिन मां अपने काम पर गई थी। छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी छात्रा का पिता आया और धमकी देते हुए 13 साल की बेटी के साथ ज्यादती की।

इसके बाद वह अक्सर ऐसा करता रहा। कहता था किसी को बताया तो तुझे मार डालूंगा। कुछ समय पहले पूरा परिवार गोविंदपुरा क्षेत्र में शिफ्ट हो गया। इसी मोहल्ले में छात्रा के दादा भी रहते हैं। दादी के गुजरने के बाद छात्रा दादा के लिए खाना बनाने उनके घर गई थी। बीती 28 फरवरी को उसका पिता भी यहां पहुंच गया और छात्रा से फिर ज्यादती की।

टोका तो आरोपी ने मां-बेटी के साथ की थी मारपीट

मां ने पति से बात करते हुए नाराजगी जताई तो आरोपी ने मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद मंगलवार को मां-बेटी थाने पहुंची। बिलखते हुए पुलिस से बताया कि इतने समय तक केवल इसलिए चुप रही क्योंकि मुझे डर था कि पापा को पुलिस पकड़ ले जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link