AUS vs NZ: मैक्सवेल के छक्के ने तोड़ी कुर्सी, अब उसी से मिलेगी बेघर महिलाओं को मदद

AUS vs NZ: मैक्सवेल के छक्के ने तोड़ी कुर्सी, अब उसी से मिलेगी बेघर महिलाओं को मदद


वेलिंग्टन. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एरॉन फिंच (Aaron Finch) के अर्धशतक के बाद एश्टन एगर के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 64 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज (Australia vs New Zealand) जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है. इस मैच में मैक्सवेल ने 31 गेंदों में बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसने स्टेडियम में लगी एक सीट को तोड़ दिया. इस सीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, लेकिन अब यही टूटी हुई सीट बेघर महिलाओं की मदद करेगी.

इस मैच में मैक्सवेल ने 31 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली जबकि फिंच ने 44 गेंद का सामना करते हुए आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन जोड़े, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जोश फिलिप ने भी 43 रन का योगदान दिया. मैक्सवेल ने सिर्फ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी के दौरान जिम्मी नीशाम (Jimmy Neesham) के एक ओवर में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 28 रन जुटाए.

IND vs ENG: कोहली और पंत की बातों में फंसे जैक क्राउली, अगली ही गेंद पर हो गए आउट

IND vs ENG: स्टोक्स ने सिराज से कहा कुछ ऐसा कि भड़क गए कोहली, अंपायर को बीच में कूदना पड़ाखाली वेस्टपैक स्टेडियम में मैक्सवेल प्रभावशाली शॉट्स खेले. उन्होंने 25 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया. पारी के 17वें ओवर में मैक्सवेल ने जिम्मी नीशाम के ओवर में 28 रन ठोक दिए. इसमें दो छक्के और चार चौके थे. उन्होंने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर स्क्वेयर लेग पर छक्का जड़ा. यह शॉट इतना मजबूत था कि इसने स्टेडियम में लगी सीट को तोड़ दिया.

इस शॉट के बाद स्टेडियम के चीफ एक्जीक्यूटिव शेन हार्मोन ने ट्विटर पर लिखा, ”क्या इस सीट को दोबारा बनाया जाएगा. सब कुछ बेघर महिलाओं को डोनेट किया जाएगा. क्या इस सीट की नीलामी होगी?”

हार्मोन के अनुरोध पर मैक्सवेल ने उस सीट पर ऑटोग्राफ दिए. ऑटोग्राफ करने वाली तस्वीर क्रिकेट.काम.एयू द्वारा ट्विटर पर जारी की गई. मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा कि शुरु में वह संघर्ष कर रहे थे. पहली सात गेंदों पर वह तीन सिंगल ले पाए थे. इसके बाद उन्होंने पहला चौका लगाया.

इसके बाद एश्टन एगर (30 रन पर छह विकेट) और अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे रिली मेरेडिथ (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम 17.1 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई. मेरेडिथ ने टिम सीफर्ट ( 04) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (09) को जल्द पवेलियन भेजा, जिसके बाद एगर ने लगातार छह विकेट चटकाए.

एगर ने डेवोन कॉनवे (38) को आउट करने के बाद ग्लेन फिलिप्स (13), नीशाम (00) और टिम साउथी (05) को पांच गेंद के भीतर पवेलियन भेजा. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मार्क चैपमैन (18) और काइल जेमीसन (11) को भी आउट करके टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी पारी पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए.





Source link