कोरोना के कारण डेमू ट्रेन बंद कर दी गयी थी.
Indore.डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सांसद शंकर लालवानी इंजन में ड्रायवर की सीट पर बैठे और खुद ट्रेन को स्टार्ट किया.उसके परिचालन को समझा.
ट्रेन बंद होने से अप-डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी.महू-इंदौर और आसपास के शहरों से डेमू ट्रेन से रोजाना 7 हजार से ज्यादा लोग आवाजाही करते हैं. इंदौर-महू रेल यात्री संघ कई दिन से ये ट्रेन दोबारा शुरू करने की मांग कर रहा था.इसके लिए पश्चिम रेलवे के जीएम,डीआरएम को भी पत्र लिखा गया था.यात्रियों की मांग पर ट्रेन फिर शुरू कर दी गई है.
सिर्फ 30 रुपये किराया
सांसद शंकर लालवानी ने कहा इस ट्रेन की खास बात ये है कि ये अनरिजर्वड होकर चल रही है. यानी मात्र 30 रुपए के टिकट पर लोग इंदौर से रतलाम तक का सफर तय कर सकते हैं. जबकि बसों में लोगों से 150 रुपए तक किराया वसूला जा रहा था.इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. ये सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी जिससे गांव और कस्बे के लोग भी इसमें य़ात्रा कर सकेंगे.सांसद ने ट्रेन स्टार्ट की
डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे सांसद शंकर लालवानी इंजन में ड्रायवर की सीट पर बैठे और खुद ट्रेन को स्टार्ट किया.उसके परिचालन को समझा.हालांकि वो ट्रेन चलाना चाहते थे लेकिन ड्रायवर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. उसके बाद वे ट्रेन से नीचे उतरे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया.