MP में निकाय चुनाव जल्द: 18 लाख 56 हजार वोटर्स तय करेंगे नई नगर सरकार, 15 हजार नाम काटे गए और 4 हजार 500 नए नाम जुड़े

MP में निकाय चुनाव जल्द: 18 लाख 56 हजार वोटर्स तय करेंगे नई नगर सरकार, 15 हजार नाम काटे गए और 4 हजार 500 नए नाम जुड़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 18 Lakh 56 Thousand Voters Will Decide New City Government, 15 Thousand Names Were Cut And 4 Thousand 500 New Names Added

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अब कभी भी हो सकता है चुनाव का ऐलान

नगर निगम चुनाव के लिए फाइलन वोटर लिस्ट बुधवार को जारी हो गई है। जिला प्रशासन ने यह वोटर लिस्ट राजनीतिक दलों के पास भेजने की तैयारी कर ली है। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में नई नगर सरकार तय करने के लिए 18 लाख 56 हजार 648 वोटर्स वोट डालेंगे। इनमें 9 लाख 64 हजार 402 पुरुष, 8 लाख 92 हजार 51 महिला और अन्य में 195 मतदाता शामिल हैं।

फाइनल लिस्ट में करीब 15 हजार नाम काटे गए हैं। इनमें मृतक, एक वार्ड से दूसरे में शिफ्ट हुए वोटर्स, नामों में गड़बड़ी वाले मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा करीब 4500 नए वोटर्स के नाम भी जोड़े गए हैं। 8 फरवरी को प्रकाशित हुई वोटर लिस्ट के प्रकाशन के 23 दिन में वोटर लिस्ट से 10,523 नाम कम कर दिए गए हैं। पहले ये संख्या 18 लाख 67 हजार 171 थी, जो अब 18 लाख 56 हजार 648 रह गई है।

18.56 लाख वोटर्स करेंगे महापौर-पार्षद के लिए मतदान

पुरुष : 9 लाख 64 हजार 402

महिलाएं : 8 लाख 92 हजार 51 महिला

इनके नाम काटे- मृतक, दूसरे वार्ड में शिफ्ट हुए वोटर

एयरपोर्ट वार्ड-2 में काटे ज्यादा नाम

वार्ड नंबर-2 एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा हेरफेर हुआ है। 8 फरवरी को हुए प्रारंभिक प्रकाशन में इस वार्ड में 24037 नाम थे, जो अब 18,618 बचे हैं। 5,419 नाम इस वार्ड से काटे गए हैं या दूसरे वार्डों में शिफ्ट हुए हैं।

9 हजार दावे-आपत्तियों की सुनवाई

फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन से पहले करीब 9 हजार दावे-आपत्ति की सुनवाई की गई। इसके बाद वोटर्स के नाम काटे और जोड़े गए। किसी वार्ड में 60 से लेकर 200 तो किसी वार्ड में 500 तक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

वोटर्स सबसे ज्यादा

32,299 करोंद के वार्ड नंबर 78 में

2176 बूथ पर होगा 85 वार्डों में मतदान

12844 महिला वोटर्स सबसे ज्यादा वार्ड-9 में

वोटर्स सबसे कम

13,264 वार्ड 81 कान्हाकुंज में हैं

5 साल में बढ़े 3 लाख 44 हजार 592 वोटर्स

तैयारी में जुटा आयोग

कल होगी चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक

प्रदेश में नगरीय निकाय व पंचायत की वोटर लिस्ट में 10 लाख से ज्यादा वोटर बढ़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार 5 मार्च को चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार 10 मार्च के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकता है।

भाजपा ने की गड़बड़ी की शिकायत

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कलेक्टर अविनाश लवानिया से शिकायत की है कि मध्य विधानसभा के रजिस्ट्रीकरण सुपरवाइजर जिवरान रिजवी ने कांग्रेस के विधायक व पार्षदों के कहने पर वोटर लिस्ट में नाम काटने काम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link