अकिला धनंजय टी20 में हैट्रिक लेने वाले तीसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं (फोटो साभार- akila04dananjaya)
West Indies vs Sri Lanka 1st T20: अकीला धनंजय टी20 इंटरनेशनल में क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 13वें और तीसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं. उनसे पहले तिसारा परेरा और लसिथ मलिंगा इस फार्मेट में हैट्रिक ले चुके हैं.
छह छक्के से पहले ली शानदार हैट्रिक
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज लिंडल सिमंस और एविन लुईस ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 52 रन जोड़े. मैच के चौथे ओवर में धनंजय ने एविन लुइस (28), क्रिस गेल (0) और निकोलस पूरन (0) को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर अपना हैट्रिक पूरा किया.
यह भी पढ़ें:कीरोन पोलार्ड ने 6 गेंदों में जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की
T20 रैंकिंग: लोकेश राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, विराट कोहली को एक स्थान का फायदा
टी20 क्रिकेट की 14वीं हैट्रिक
अकीला धनंजय टी20 इंटरनेशनल में क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 13वें और तीसरे श्रीलंकाई गेंदबाज हैं. उनसे पहले तिसारा परेरा और लसिथ मलिंगा इस फार्मेट में हैट्रिक ले चुके हैं. मलिंगा ने दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. वैसे लसिथ मलिंगा और अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान लगातार चार गेंदों में चार विकेट ले चुके हैं. टी20 क्रिकेट में पहला हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने किया था. ली ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके अलावा जैकब ओरम, टिम साउथी, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, खावर अली, दीपक चाहर, एश्टन अगर और नॉर्मन वनुआ भी हैट्रिक ले चुके हैं.