- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 8 Students Went On A Picnic, Went To Picnic, The Students Were Dead, The Body Of A Student Is Still Missing, The Search Is Going On
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल, इनसेट में मृतक वीरेंद्र का फोटो
इंदौर के तिंछा फाल हादसे में एक छात्र का शव मिलने के बाद दूसरे छात्र के शव की खोज शुक्रवार सुबह से शुरू कर दी गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि 8 बाइक पर छात्र-छात्राएं यहां पहुंचे थे। कुल कितने छात्र-छात्राएं थे, इसे लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कुछ छात्राएं घटनास्थल से जंगल में भटक गई थी। पुलिस ने इन्हें अंधेरा घिरने के बाद खोजा।
निजी कॉलेज के छात्र- छात्राएं सिमरोल क्षेत्र में वाटर फॉल के समीप पिकनिक मनाने गए। दो छात्र नहाते समय पानी में गुरुवार देर रात डूब गए थे। पुलिस के अनुसार वहां 8 बाइक थी, इस वजह से छात्र-छात्राओं की संख्या कितनी थी, स्पष्ट नहीं हो रहा। सिमरोल पुलिस का कहना है कि ग्रुप से अलग होकर दो छात्राएं जंगल में भटक गई, जो बमुश्किल मिली। वही फॉल के समीप नहा रहे दो छात्र पानी में डूब गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद एक छात्र के शव को बाहर निकाल लिया गया, जिसका नाम 20 वर्षीय छात्र वीरेंद्र पिता हरिसिंह पंवार निवासी टिगरिया बादशाह है। एक अन्य लापता छात्र का नाम हर्ष गुप्ता है जो अभी लापता हैं। वह मूल रूप से सीधी का रहने वाला है। जिसका शव अब तक बरामद नही हुआ है। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ द्वारा शव को खोजा जा रहा है।
मुहाड़ी फाल में पिकनिक मनाने गए थे 35 से ज्यादा स्टूडेंट, दो छात्र डूबे; एक का शव मिला
पुलिस की माने तो 8 बाइक पर कुछ छात्र-छात्राएं यहां पर पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से 4 छात्र नीचे नहाने के लिए उतर गए जिसमें से 2 छात्र डूब गए। छात्रों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज से वह घूमने के लिए निकले थे और 3.30 बजे के करीब हादसा हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्राएं भी इनके साथ मौजूद थी। हादसे के बाद छात्राएं इतनी घबरा गई थी कि वह रास्ता भटक गई थी जिन्हें पुलिस ने खोजा। गुरुवार को अधिक अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं पाया था और इसी वजह से शुक्रवार सुबह से छात्र की खोजबीन शुरू की गई।