कंटेनर और पुरानी बिल्डिंग से मिलेगा छुटकारा: उज्जैन के यातायात थाने के लिए बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा चिमनगंज थाना, एएसपी ने दिए संकेत

कंटेनर और पुरानी बिल्डिंग से मिलेगा छुटकारा: उज्जैन के यातायात थाने के लिए बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा चिमनगंज थाना, एएसपी ने दिए संकेत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The New Building For The Traffic Station Of Ujjain Will Shift To Chimanganj Police Station, The ASP Has Indicated

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी बिल्डिंग में अब चिमनगंज मंडी थाना शिफ्ट होगा

  • यातायात थाना अब चिमनगंज मंडी थाना भवन से चलाने की योजना
  • सालों पुराने थाने में कई पुलिसकर्मी कंटेनर में बैठ रहे हैं

उज्जैन में चिमनगंज थाने को जर्जर हो चुकी बिल्डिंग से राहत मिलने जा रही है। जल्द यह थाना सेंटपाल स्कूल रोड पर यातायात थाने के लिए बनी दो मंजिला बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। इसकी पूरी तैयारी हो गई है। एसपी ने भी पुराने थाना भवन व यातायात थाने के लिए बनी बिल्डिंग का जायजा लेने के बाद यह निर्देश दिए।

सिंहस्थ 2016 के दौरान पुराने शहर के अतिरिक्त यातायात थाना प्रस्तावित करते हुए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था लेकिन इसका तब से ही उपयोग नहीं हो पाया। यह शानदार बिल्डिंग तभी से धूल खा रही है लेकिन अब इसका उपयोग चिमनगंज थाना भवन के रूप में होगा। सारी तैयारी कर ली गई है। इस सप्ताह में थाने को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में चिमनगंज थाना जिस बिल्डिंग में संचालित हो रहा है वह बहुत छोटी है और स्टाफ को भी थाने के परिसर में रखे कंटेनर में बैठकर काम करना पड़ रहा है। एडिशनल एसपी एसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि थाना शिफ्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link