कोहली के करियर का ये भी एक रिकॉर्ड: बतौर कप्तान 8वीं बार जीरो पर आउट, धोनी की बराबरी की; दूसरी बार एक सीरीज में 2 बार खाता नहीं खोल सके

कोहली के करियर का ये भी एक रिकॉर्ड: बतौर कप्तान 8वीं बार जीरो पर आउट, धोनी की बराबरी की; दूसरी बार एक सीरीज में 2 बार खाता नहीं खोल सके


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli Dismissed On 0 Twice In A Series Against England In 2014 And 2021 India Vs England Test Series Records

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे आखिरी टेस्ट में शून्य पर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर में दूसरी बार है, जब एक सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, बतौर कप्तान विराट 8वीं बार जीरो पर आउट हुए। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली।

मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोइन अली भी उन्हें शिकार बना चुके हैं। इससे पहले वे 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 2 बार खाता नहीं खोल सके थे। तब इंग्लैंड दौरे पर लियाम प्लंकेट और जेम्स एंडरसन ने उन्हें आउट किया था।

कोहली 8वीं बार जीरो पर आउट, धोनी की बराबरी की
विराट की तरह धोनी भी बतौर कप्तान टेस्ट में 8 बार जीरो पर आउट हुए। अगली बार शून्य पर आउट होते ही विराट सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। साथ ही वे वर्ल्ड लेवल पर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (13 बार) टॉप पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (10 बार) हैं।

कोहली के खिलाफ स्टोक्स का रिकॉर्ड बेहतर
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा बार विराट को ही आउट किया है। वे विराट को अब तक 5 बार आउट कर चुके हैं। वहीं, स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क को 4 बार आउट किया।

एंडरसन तोड़ सकते हैं कुंबले का रिकॉर्ड
आखिरी टेस्ट में स्पिन ट्रैक पर जेम्स एंडरसन 2 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने शुभमन गिल (0) और अजिंक्य रहाणे (27 रन) को पवेलियन भेजा है। अब उनके टेस्ट में 613 विकेट हो गए हैं। वे अनिल कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। साथ ही एंडरसन के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 900 विकेट हो गए हैं।

एंडरसन ने की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैक्ग्रा की बराबरी
सबसे ज्यादा 104 खिलाड़ियों को शून्य पर आउट करने के मामले में एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी कर ली है। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं। दोनों ने 102 खिलाड़ियों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इनके अलावा कोई बॉलर 100 का आंकड़ा नहीं छू सका। 83 शिकार के साथ साउथ अफ्रीका के बॉलर डेल स्टेन तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link