शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए. (PIC:AP)
शुभमन गिल (Shubhman Gill) को चौथे टेस्ट की पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने शून्य पर आउट किया. इस सीरीज में उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया था. पिछली चार पारियों में उन्होंने 0, 14, 11, 15* रन बनाए हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इसकी वजह बताई है. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि 21 साल का ये बल्लेबाज खराब दौर से गुजर रहा है. गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही गिल से उम्मीदें बढ़ गईं हैं. हो सकता है कि उम्मीदों का बोझ उन पर हावी हो रहा हो. इसी वजह से वो बल्ले से अच्छा नहीं कर पा रहे हैं.
IND vs ENG: क्या भारत ने इंग्लैंड को दबाव बनाने का न्योता दिया, जानें क्या कहते हैं VVS लक्ष्मण
गावस्कर की तरह ही पूर्व भारतीय बल्लेबाल वीवीएस लक्ष्मण(VVS Laxman) भी गिल के फ्लॉप शो से नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि गिल को अपनी तकनीक पर काम करना होगा. क्योंकि बल्लेबाजी के लिए बेहतर पिच पर विकेट गंवाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उन्हें लगता है कि कम रन बनाने की वजह से गिल पर दबाव और बढ़ जाएगा क्योंकि उन्हें पता है कि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज बेंच पर बैठे हैं और उनकी जगह ले सकते हैं.गिल को अपनी तकनीक में सुधार करना होगा: लक्ष्मण
लक्ष्मण ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि गिल को अंदर आती गेंदों को खेलने की तकनीक में सुधार करना होगा. उनका सिर दाएं पैर की तरफ गिर रहा है. इस वजह वो अंदर आती गेंद को खेलने के लिए विकेट के सामने ज्यादा आ रहे हैं और अपना विकेट गंवा रहे हैं. अगर वो इस कमी को दूर कर लेंगे तो फिर उन्हें रन बनाने में आसानी होगी.
Ind vs Eng: पुजारा बचे तो कोहली स्टोक्स के निशाने पर आ गए, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
ब्रिस्बेन टेस्ट में गिल ने भारत की जीत में अहम रोल निभाया था
बता दें कि गिल ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न टेस्ट से डेब्यू किया था. उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 45 और दूसरी में नाबाद 35 रन बनाए थे. भारत 8 विकेट से ये टेस्ट जीतने में सफल रहा था. इसके बाद सिडनी और ब्रिस्बेन में हुए अगले दोनों टेस्ट में भी उन्होंने बल्ले से अच्छा किया था. ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में तो उन्होंने 91 रन बनाए थे. तब भारत ने 328 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टेस्ट जीता था. वो दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. इस दौरे पर गिल ने 6 पारियों में 51 से ज्यादा की औसत से 259 रन बनाए थे.