Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देपालपुर में गल घोंटू बीमारी से पशुओं की मौत हो चुकी है।
- 3 भैंस, 2 गायों के साथ 1 बछड़े की मौत, 2 भैंसों की हालत गंभीर
- सालभर से क्षेत्र के पशुओं को टीके नहीं लगने से बनी ऐसी स्थिति
पशु पालन चिकित्सा विभाग की लापरवाही के चलते देपालपुर में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। असल में यहां पशुओं में गल घोंटू बीमारी फैल रही है। इसके चलते अभी तक 3 भैंस 2 गायों के साथ 1 बछड़े की मौत हो चुकी है। 2 भैंस की हालत गंभीर है। इसके संबंध में बड़ी संख्या में किसानाें ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को भी ज्ञापन सौंपा है।
देपालपुर तहसील के गांव बडोली होज गांव में पिछले 3 दिनों से गाय भैंसों की मौत से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। 2 गाय, 2 भैंसों की मौत के बाद शुक्रवार दोपहर बाद 1 भैंस व गाय के बछड़े की गंभीर गल घोंटू से मौत हो गई। वहीं, दो भैंसें अब भी गंभीर स्थिति में हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि इन बीमारियों के सरकारी टीके लगते हैं जो कि समय रहते पशुओं को नहीं लगाए जा रहे हैं। किसान परमानंद दयाल के अनुसार पिछले 5 साल में गांव के पशुओं को किसी भी बीमारी के सरकारी टीके नहीं लगे। सालभर पहले गांव के ही किसान कृष्णा जाधव ने सीएम हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत की थी।
भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने इस मामले की शिकायत इंदौर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी की है। मामले की जांच होना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
डॉक्टर की टीम भेजकर ट्रीटमेंट करवाया शुरू
पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक प्रमोद शर्मा ने बताया कि पशुओं में गला घोंटू बीमारी की पुष्टि हुई है। इसके लिए डॉक्टरों की टीम को रवाना कर दिया है। पशुओं का इलाज भी शुरू कर दिया गया था। इसके अलावा गांव के अन्य मवेशियों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्ष्ण दिख रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम करने के बाद बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।