ध्वजा महोत्सव: सत्तर भेदी पूजन के बाद तीर्थ पर लाभार्थियों ने चढ़ाई ध्वजा

ध्वजा महोत्सव: सत्तर भेदी पूजन के बाद तीर्थ पर लाभार्थियों ने चढ़ाई ध्वजा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

करमदी तीर्थ में नवनिर्मित जिनालयों की पहली वर्षगांठ पर सत्तर भेदी पूजन कर ध्वजा महोत्सव मनाया गया। लाभार्थियों ने आचार्यश्री, साधु-संतों को सान्निध्य में ध्वजा फहराई गई। पहली वर्षगांठ होने पर जिनालयों पर आकर्षक सज्जा की गई थी। करमदी तीर्थ में शत्रुंजय तीर्थ की प्रतिकृति केवल 100 दिनों में निर्मित की गई थी। तीर्थ में नवनिर्मित जिनालय आचार्य अशोक सूरि जी महाराज के मार्गदर्शन में बन कर तैयार हुआ था। पहली वर्षगांठ होने पर महोत्सव को लेकर सुबह से ही करमदी तीर्थ पर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहा। जैनानंद युवक मंडल की टीम पूजन वस्त्र में 36 जिनालयों की सज्जा की। इंदौर से नरेश मेहता पार्टी ने सत्तरभेदी पूजन स्तवन व संगीत की मधुर ध्वनि से की। 36 थालियों में ध्वज पताका रखकर लाभार्थी परिवारों के अष्टप्रकारी पूजन कर सिर पर ध्वजा पूजन सामग्री रखकर प्रदक्षिणा दी।

धर्म ही अन्याय-अनीति से बचाता है- धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यश्री अशोक सागर सूरि जी महाराज ने कहा कि मोह, माया, कषाय, झूठ, छल, कपट से छुटकारा धर्म ही करा सकता है। हेमचंद्राचार्य द्वारा रचित योग शास्त्र में श्लोक धर्मों मिति मुक्तों यानि परमात्मा मुझे मोक्ष मिल जाए। दीक्षा केवल ज्ञान अनादि अनंत काल से धर्म आराधना से संपूर्ण पाप ऋण से मुक्त हो गए। 84 लाख जीव योनि जीवन, मृत्यु से छुटकारा मिल जाता है। करोड़पति हो या भिखारी प्राण निकल जाने पर साथ में क्या जाएगा। अत: पाप और पुण्य का फर्क समझो़ धर्म पर मोह रखें। धर्म ही अन्याय-अनीति से बचाता है। इस दौरान नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा करमदी तीर्थ को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। इस वर्ष बजट में इसकी स्वीकृति मिल गई है। ट्रेंचिंग ग्राउंड को अटल पार्क में तब्दील कर दिया।

अभिषेक किया – आचार्यश्री समूह के साथ मूल नायक आदेश्वर जिनालय में क्रियाकारक द्वारा मंत्रोच्चार पर लाभार्थी परिवारों ने एक साथ 36 जिनालयों का अभिषेक कर ध्वजा, दंड, कलश पूजन कर नई ध्वजा फहराई। ध्वजा महोत्सव के में सूरजमल मेहता, दौलत बाई आनंदीलाल लुणिया परिवार, पुखराज समीरमल लुणिया परिवार, कनकमल सूरजमल गुगलिया परिवार, अशोक कुमार रमेशचंद्र नरेश कुमार, मुकेश बंबोरी परिवार सहित अन्य लाभार्थी मौजूद रहे। पारसमल भंडारी, राजेंद्र खाबिया, अभय लूणिया, सुनील मूणत, अंकुर जैन, शैलेंद्र मांडोत आदि श्रद्धाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link