भोपाल: 16 साल की नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़; आरोपी भी नाबालिग निकला, दो दिन बाद FIR

भोपाल: 16 साल की नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़; आरोपी भी नाबालिग निकला, दो दिन बाद FIR


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 16 year old Minor Entering And Molesting A House; Accused Also Turns Out To Be A Minor, Two Days Later FIR

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निशातपुरा इलाके में 16 साल की नाबालिग से 16 साल के नाबालिग ने छेड़छाड़ कर दी।- प्रतीकात्मक फोटो

  • लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी

भोपाल में 16 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने घर में घुस कर छेड़छाड़ कर दी। दो दिन तक तो लड़की चुप रही, लेकिन फिर आरोपी की हरकतें बढ़ने लगीं। विरोध करने पर नाबालिग लड़के ने लड़की को डराना धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने निशातपुरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत 7 से अधिक धाराओं में FIR करवाई।

निशातपुरा TI महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह घर पर ही रहती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला लड़का उसे परेशान करता है। कुछ दिनों से पीछा करना और रास्ता रोककर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी, तभी अचानक वह घर में घुस आया।

उसने जबरदस्ती करने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करते हुए भाग गया। पहले तो वह चुप रही, लेकिन वह लगातार परेशान करने लगा। इसी से तंग होकर उसने घर पर सभी को इसके बारे में बता दिया। उनके कहने पर ही वह रिपोर्ट करने आई है।

TI चौहान ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने छेड़छाड़ करने की बात कबूली है। छात्रा की काउंसलिंग करवाई जा रही है, ताकि उसकी मानसिक स्थिति को ठीक किया जा सके। आरोपी के कारण वह दो दिन से अपने घर से नहीं निकली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link