युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: सीएम मध्य प्रदेश के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, सड़कों पर मांगी भीख, किए बूट पॉलिश

युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: सीएम मध्य प्रदेश के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, सड़कों पर मांगी भीख, किए बूट पॉलिश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Created The Birthday Of CM Madhya Pradesh As Unemployed Day, Begging On The Streets, Boot Polish Done

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाकर युवा कांग्रेस ने सड़कों पर की बूट पॉलिश

  • महाराज बाड़ा पर शुक्रवार शाम किया अनोखा प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों को जूते पॉलिश करने देखने के लिए लगी भीड़

5 मार्च मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है। युकां ने सीएम के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए सड़कों पर भीख मांगी और बूट पॉलिश किए हैं। कांग्रेसियों को बूट पॉलिश करता देख बाड़ा पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम को युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज बाथम के नेतृत्व में किया गया है।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर 5 मार्च को पूरे प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। कोई बेटियों का सम्मान कर सीएम का जन्मदिन मना रहा है तो कोई पौधारोपण कर मना रहा था। पर ग्वालियर शहर में युवा कांग्रेस ने अलग ही अंदाज में प्रदेश के सीएम का जन्मदिन मनाया है। सीएम शिवराज के जन्मदिन को उन्होंने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। युकां के विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज बाथम के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष हेवरन कंषाना, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद चौहान, मोनू सोलंकी, धीरज ढींगरा सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता ने महाराज बाड़ा पर सड़क किनारे बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता धीरज बाथम का कहना है कि सीएम शिवराज सिंह ने पूरे प्रदेश में बेरोजगारी फैला दी है। व्यापमं कांड के जनक वो ही हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

दिखावा नहीं हकीकत में किए बूट पॉलिश

कांग्रेसियों ने महाराज बाड़ा पर अनोखे प्रदर्शन में दिखावा नहीं किया, बल्कि लोगों से जूते लेकर उनको पॉलिश किया है। 2 घंटे के प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने 50 से ज्यादा जूते पॉलिश किए हैं। इस दौरान कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link