शिवराज सिंह चौहान टीटी नगर के मॉडल स्कूल में पढ़ाई की, CM बनने के बाद भी उनका ये गुण जीत लेता है दिल

शिवराज सिंह चौहान टीटी नगर के मॉडल स्कूल में पढ़ाई की, CM बनने के बाद भी उनका ये गुण जीत लेता है दिल


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. CM शिवराज में बचपन से ही लीडरशिप की क्षमता थी और इसे पहचाना था उनके गुरु मॉडल स्कूल के तत्कालीन प्रिंसिपल केसी जैन ने. न्यूज18 से बता रहे हैं स्कूल डेज में कैसे थे शिवराज.



  • Last Updated:
    March 5, 2021, 8:22 AM IST

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज अपना 62वां जन्मदिन (62nd birthday) मना रहे है. बचपन से ही शिवराज में नेतृत्व क्षमता थी. लीडरशिप क्वालिटी स्कूल के दिनों में देखने को मिली. एमपी की कमान संभालने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने टीटीनगर स्थित मॉडल स्कूल से पढ़ाई की थी. मॉडल स्कूल से ही छात्र राजनीति की शुरुआत भी हुई.

मॉडल स्कूल में शिवराज के शिक्षक के साथ ही बतौर प्रिंसिपल केसी जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तित्व को ना सिर्फ निखारा है और संवारा भी. बल्कि शिवराज सिंह चौहान में छुपी नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता को भी देखा है. शिक्षक केसी जैन ने छात्र शिवराज की शरारतों को देखा है तो अन्याय के प्रति बेबाकी को देखा है. राजनीतिक जीवन की सीढ़ियां चढ़ने के बाद भी शिवराज में शिक्षकों का सम्मान आज भी है. छात्र शिवराज के सीएम शिवराज के अनछुए किस्सों को जानेंगे शिक्षक केसी जैन से..

बचपन से ही छात्रों  के प्रिय और लोकप्रिय थे शिवराज

शिवराज के जन्मदिन पर बधाई देते हुए शिक्षक केसी जैन का कहना है कि शिवराज को बचपन से ही अन्याय  सहन नहीं था. गलत बात सहन नही करते थे. गलत बात का खुलकर विरोध करते थे. बेबाकी के चलते शिवराज सभी छात्रों के प्रिय थे. छात्र संघ चुनाव में सारे छात्रों ने ही शिवराज का नाम आगे बढ़ाया था. छात्रों ने ही शिवराज के लिए प्रचार किया और सभी छात्रों ने इत्र की शीशी खरीदी. कागज की पर्ची पर इत्र की बूंदे से वोट डाला गया था. लोकप्रियता के चलते शिवराज स्कूल में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए.गोवा ट्रिप पर हुई थी शिवराज की पिटाई

शिक्षक केसी जैन का कहना है स्कूल ट्रिप गोवा गया था,तब लौटते समय स्टूडेंट काफी शरारते कर रहे थे तो सुनसान एरिया होने के चलते टीचर के बार बार बोलने के बाद भी बच्चे शांत नही हुए. तो शिक्षक केसी जैन ने कहा कि शिवराज को पहले तो डांट पड़ी कि कैसे स्कूल के अध्यक्ष हो. फिर डांट के साथ दो तीन चांटे भी लगा दिए थे शिवराज को. गोवा में ब्रेक फेल होने पर शिवराज ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आये यानी दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहना. शिवराज की निडरता से हम सबकी जान बच सकी थी.

सांसद बनने के बाद भी भीड़ में छूए थे शिक्षक के पैर

राजनीति में आने के बाद भी शिवराज पहले जैसे ही रहे. शिक्षक केसी जैन ने बताया कि नेमावर में आचार्यजी आये थे तब में पूरे परिवार के साथ गया था. तब शिवराज ने देखा तो भीड़ में सबसे पहले मेरे पास आये और मेरे और मेरी पत्नी के पैर छुकर आशीर्वाद लिया. वहीं चेतक ब्रिज के शुभारंभ पर में मैं वहीं मौजूद था. शिवराज को किसी ने बताया कि आपके गुरु है तो मुझसे मिलने आए. फिर मैंने कहा कि आपको घर चलना होगा तो शिवराज कार्यक्रम के बाद आये. 5मिनिट की जगह 20 से 25 मिनट बैठे और स्कूल की सारे पुरानी बातें साझा कीं.

मॉडल स्कूल में पढ़े है सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल के छात्र रहे है. बतौर प्रिंसिपल केसी जैन ने साल 2005 में जब पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया. तो पूर्व छात्र के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रियूनियन में शामिल हुए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पढ़ने वाली हर एक ही कक्षा में पहुचकर पुरानी यादें साझा कीं. तुरंत ही प्रिंसिपल से कहा कि मॉडल स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा. दूसरे दिन से ही मॉडल स्कूल में रिनोवेशन का काम शुरू हुआ. आज स्मार्ट क्लासेस और बड़े से ऑडिटोरियम के साथ बदले स्वरूप में मॉडल स्कूल है.








Source link