- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 107 Buses Caught Overload In 832 Buses Chanking Campaign, 21 Times More Than Double The Capacity
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- दोगुना यात्री मिलने पर बसें की जब्त, परमिट निरस्त करने की होगी कार्रवाई
सीधी बस हादसे में 54 की मौत के बाद भी बस संचालक सुधरने को तैयार नहीं हैं। अब भी बसों में क्षमता से दोगुना यात्री बैठाए जा रहे हैं। इंदौर RTO ने सीधी बस हादसे के बाद से 832 बसों को चेक किया। इसमें से 107 ओवरलोड मिलीं। 21 में क्षमता से दोगुना सवारियां भरी हुई थीं। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी में यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे के बाद परिवहन विभाग प्रदेश में ओवरलोडिंग व नियम विरूद्ध चलने वाली बसों पर कार्रवाई कर रहा है। इंदौर में पदस्थ तीनों ARTO अर्चना मिश्रा, निशा चौहान और हृदेश यादव ने अब तक 832 बसों को चेक किया है।
ARTO निशा चौहान ने बताया कि इंदौर में तीन मार्च चेकिंग में दो बसों का फिटनेस निरस्त किया गया है। इन बसों का स्थिति काफी खराब थी। जबकि नौ बसों के पास पीयूसी कार्ड ही नहीं था। इसके अलावा 107 बसें ओवरलोड पकड़ी गई हैं। इनमें से 21 में क्षमता से दोगुना यात्री होने पर जब्त कर लिया गया है। अब तक सात लाख का जुर्माना और 13 लाख से अधिक का टैक्स मिल चुका है।
100 बस संचालकों को नोटिस, जवाब नहीं मिलने पर निरस्त होगी परमिट
ARTO ने बताया कि बस संचालकों को इस बारे में बता दिया गया है कि वे ओवरलोडिंग न करें अन्यथा परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। 100 से अधिक बस संचालकों को हमने नोटिस दे दिया है और अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। तय समय में पक्ष नहीं रखने वाली बसों के परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे। परिवहन विभाग यात्रियों से भी अपील करेगा कि वे ओवरलोड बसों में न बैठें। यात्रियों को जागरूक करने के लिए बस स्टैंड पर पोस्टर भी लगाए जाएंगे।