सोने-चांदी की कीमतों में उतार जारी, जानिए सर्राफे में आज क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमतों में उतार जारी, जानिए सर्राफे में आज क्या है रेट


सोने चांदी की कीमतों में मंदी जारी है.

इस साल एक जनवरी से अब तक सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपये (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है.

भोपाल.मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के दाम में थोड़ी घट-बढ़ के साथ मंदी जारी है.आज सर्राफा बाज़ार में 10 ग्राम 22 कैरेट के दाम 42400 रहे तो वहीं 24 कैरेट सोना 46100 प्रति 10 ग्राम रहा.गुरुवार को प्रदेश में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 42750 और 24 कैरेट सोने के भाव 46700 थे.यानि 22 कैरेट सोना आज साढ़े तीन सौ रुपये सस्ता हुआ वहीं 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटा.चांदी आज भी लुढ़की इसके बाज़ार में दाम 65000 रुपये प्रति किलो रहे.

देश की बात की जाए तो इस साल एक जनवरी से अब तक सर्राफा बाजार में सोना (24 कैरेट) 4,963 रुपये (9.89 प्रतिशत) सस्ता हुआ है. भारत में बुधवार को सोने की कीमतें (Gold Price) 10 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई. एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.11% की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. बता दें कि पिछले सात दिनों में ये छठी बार गिरावट आई है. अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी वायदा 69,216 प्रति किलोग्राम पर सपाट रही. सोना 10 महीने में करीब 11 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है. अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

मध्य प्रदेश में सोने के आज के दाम
22 कैरेट सोने के दाम1 ग्राम – 4240

10 ग्राम-42400
24 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम 4610
10 ग्राम -46100

पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश में सोने का दाम

 दिन       22 कैरेट   24 कैरेट

चार मार्च    42750, 46700
तीन मार्च    43200  46900
दो मार्च      43240 46900
एक मार्च    46660 47600
28 फरवरी  43213 46241
27 फरवरी  43192 46194
26 फरवरी  43870 46922
25 फरवरी  44021 47083
24 फरवरी  44200 47080
23 फरवरी  44350 47430








Source link