Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में कोरोना टीकाकरण के लिए 58 निजी अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी MY अस्पताल में लोड ज्यादा है। अधिकतर बुजुर्ग व स्वास्थ्य वर्कर MY अस्पताल का ही रुख कर रहे हैं। इसकी वजह से वहां लाइन लग रही है। MY अस्पताल और चेस्ट विभाग में एक ही दिन में 5 सेंटरों पर 862 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें स्वास्थ्य वर्कर भी शामिल हैं।
60 वर्ष की आयु वर्ग के ऊपर का व्यक्ति या जो 01 फरवरी 2022 को 60 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें टीकाकरण करने के लिए चिन्हित किया गया है। साथ ही 45 से 59 आयु वर्ग के वे लोग जो विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनका भी टीकाकरण हो सकेगा। पात्रता के लिए उन्हें रजिस्टर्ड चिकित्सक का प्रमाण-पत्र दिखाना आवश्यक होगा।
कई केन्द्रों पर भीड़ को देखकर पुलिस कर्मियों को भी किया गया तैनात
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन https://selfregistration.cowin.gov.in/ या MP Online अथवा आरोग्य सेतु एप या कोविन एप 2.0 पर कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई एक फोटो आईडी अनिवार्य है। आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, वोटर आई.डी., पासपोर्ट आदि दिए जा सकते हैं। जिस फोटो आईडी से पंजीयन कराया गया हो, उसे ही टीकाकरण के समय केंद्र में साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
इन निजी अस्पतालों में व्यवस्था
मेडीस्क्वेयर हॉस्पिटल, विशेष हॉस्पिटल, मेडिकेयर हॉस्पिटल, डीएनएस हॉस्पिटल, आर्थोस हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, एसएनजी हॉस्पिटल, चोइथराम हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, एसएमएस एनर्जी हॉस्पिटल, शकुंतला हॉस्पिटल , आदित्य लाइफलाइन प्राइवेट लिमिटेड हॉस्पिटल, भंडारी-01 हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल, यूरेका हॉस्पिटल, श्री अरविंदो हॉस्पिटल, कोरल हॉस्पिटल, एंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अपोलो राजश्री हॉस्पिटल, मल्टीपल हॉस्पिटल, बाम्बे हॉस्पिटल, सूयश हॉस्पिटल, सहज हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, चोइथराम नेत्रालय, नीमा हॉस्पिटल, लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल, वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, चमेली देवी हॉस्पिटल, केयरवेल हॉस्पिटल, किब्स हॉस्पिटल, गेटवेल हॉस्पिटल, आई साइट हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, गीता भवन हॉस्पिटल, एप्पल हॉस्पिटल, एमिनेंट हॉस्पिटल, शेल्बी हॉस्पिटल, मयूर हॉस्पिटल, मेवाड़ा हॉस्पिटल, मैक रेटिना हॉस्पिटल, सीएचएल हॉस्पिटल, सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल, एसआरजे सीबीसीसी हॉस्पिटल और चरक हॉस्पिटल।