रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 की शुरुआत 5 मार्च से हो रही है (@RSWorldSeries/Twitter)
Road Safety World Series 2021: रोड सेफ्टी वल्ड सीरीज के मुकाबले 5 मार्च शुक्रवार से रायपुर में होने जा रहे हैं. पिछले साल कोरोना के कारण 4 मैच बाद ही इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था.
1. 65 हजार दर्शक क्षमता, आईपीएल और चैंपियंस लीग के मुकाबले हो चुके हैं
रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 65 हजार के आस-पास है. दर्शक क्षमता के लिहाज से यह रांची, इंंदौर, लखनऊ के इंटरनेशनल मुकाबले की तुलना में ज्यादा है. 50 फीसदी फैंस को अाने की अनुमति है. यानी लगभग 30 हजार से अधिक फैंस आ सकेंगे. जो अन्य तीन स्टेडियम की तुलना में अधिक है. इसके अलावा रायपुर के मैैदान और पिच को लेकर किसी तरह की दुविधा नहीं थी. यहां टी20 लीग आईपीएल और चैंपियंस लीग के कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं.
2. बड़े शहरों की तुलना में कोरोना के केस कम, राज्य सरकार ने सपोर्ट देने की बात कहीइसके अलावा रायपुर में कोरोना के केस भी अन्य बड़े शहरों की तुलना में कम हैं. पिछले महीने जब आयोजन को लेकर राज्य सरकार से बात की गई थी तो वहां कोरोना के केस भी कम थे. हालांकि अभी रायपुर में करीब 900 एक्टिव केस हैं. आयोजकों को टूर्नामेंट के दौरान राज्य सरकार क ओर से पूरा सपोर्ट भी दिया जा रहा है. मंत्री और मेयर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. रायपुर में पांच साल बाद कोई बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. 2016 आईपीएल के बाद यहां कोई मैच नहीं खेला गया है. ऐसे में बड़ी संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:
एरॉन फिंच ने खेली 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, बना ये खास रिकॉर्ड
15 करोड़ में बिके काइल जेमिसन ने बढ़ाई विराट कोहली की टेंशन, टी20 में विकेट लेने के लिए तरसे
3. बीसीसीआई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ का भी प्रतिनिधित्व, इसका भी फायदा मिला
बीसीसीआई का 2019 में चुनाव हुआ. सौरव गांगुली अध्यक्ष बने थे. इस चुनाव में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह भाटिया को काउंसलर चुन गया था. इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीदा दे दिया. हालांकि यह टूर्नामेंट बीसीसीआई का आधिकारिक टूर्नामेंट नहीं है. लेकिन आयोजन में बोर्ड अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. क्योंकि इसमें दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी शामिल होते हैं.