- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- For The First Time 150 Wrestlers Played Riot In The Drain In Indore, International Wrestler Vijay Bhatia Also Tried The Zone
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बीच नाले में पहलवानों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की।
नाले में क्रिकेट, फुटबॉल, शादी की सालगिरह और स्वास्थ्य शिविर के बाद इंदौर ने एक और इतिहास रचा है। शुक्रवार रात सूखे नाले में 150 पहलवानों को दंगल खिलवाया गया। इसके लिए नगर निगम ने व्यवस्था की और मेट पर पहलवानों ने जोर आजमाइश की। यह वही नाला है जहां कुछ समय पहले तक गंदगी बहा करती थी और लोग नाले के करीब से निकलना भी पसंद नहीं करते थे।
महिला और पुरुष दोनों ही पहलवानों ने लगाए दांव।
पंचकुईया रामघाट स्थित नाले में गिरने वाले गंदे व सीवरेज के पानी को टेप कर ड्रेनेज लाइन डाल दी गई है। इस नाले को सुखाने के साथ गाद निकालकर इतना साफ कर दिया गया कि बिना बदबू और किसी प्रकार की गंदगी के 150 से अधिक पहलवानों ने इंदौर को स्वच्छता का पंच दिलाने के संकल्प के साथ जोर आजमाइश की।
इस नाला दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान विजय कुमार भाटिया, केजेस कैलोनिया, राहुल वर्मा, सूरज चौहान, मनीष मुहाले, योगेश बिजौरे, महिला वर्ग में पूजा विमान, इसीका बोस, सिल, तानिया, मुस्कान यादव, भूमिका राठौर, पिया राणा के मध्य आकर्षक मुकाबला खेला गया।
आयोजन में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व एमआईसी सदस्य सुधीर देंडगे, पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू व अन्य मौजूद रहे। सांसद ने मेट पर जाकर पहलवानों की हौंसला अफजाई करते हुए पुरस्कारों का वितरण किया और कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी बांटे। पहलवानों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।