कुएं में गिरा तेंदुआ: शिकार की तलाश में 60 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिरा, बचने के लिए कुएं में डले पाइप को मुंह में दबाए, चल रहा रेस्क्यू

कुएं में गिरा तेंदुआ: शिकार की तलाश में 60 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिरा, बचने के लिए कुएं में डले पाइप को मुंह में दबाए, चल रहा रेस्क्यू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Leopard Rescue Operation Update; Tendua Falls Into 60 feet Deep Borewell In Madhya Pradesh Sagar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुएं में 10 फीट पानी भरा है। उसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

  • कुएं में भरा है करीब 10 फीट पानी, रात भर से कुएं में है तेंदुआ
  • सुबह ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद वन विभाग को दी सूचना

दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत भोपाल रोड स्थित रतौना गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेंदुआ जंगली सूअर के शिकार के चक्कर में 60 फीट गहरे कच्चे कुएं में गिर गया। कुएं में करीब 10 फीट पानी है। ग्रामीणों ने सुबह कुएं में तेंदुए को देखा, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नौरादेही अभयारण्य के रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया है। रतौना से लगा पूरा जंगली क्षेत्र दक्षिण वन मंडल में आता है। इस क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ देखे जाने की बात ग्रामीण कर रहे हैं। दोपहर ढाई बजे तक रेस्क्यू जारी था।

ट्रैंक्युलाइज की भी तैयारी

मौके पर पहुंची दक्षिण वन मंडल की एसडीओ सीमा द्विवेदी व रेंजर सारिका कुशवाहा ने बताया, रतौना में लाल पहाड़ी क्षेत्र से लगे किसान सीताराम पटेल के खेत में बने कच्चे कुएं में तेंदुआ गिरा है। कुएं के चारों ओर बाउंड्रीवॉल नहीं है। इसी वजह से तेंदुआ गिर गया। पहाड़ी के आसपास जंगली क्षेत्र है, जहां आमतौर पर जंगली सूअर, नीलगाय, हिरण और चीतल जैसे प्राणी देखा जाते हैं। तेंदुए के उम्र करीब 3 साल है। यदि रेस्क्यू में दिक्कत आती है, तो उसे ट्रैंक्युलाइज किया जाएगा।

कुएं में गिरने के दो कारण, भूख या प्यास

जिस कुएं में तेंदुआ गिरा है, वहां से बस्ती करीब 200 मीटर दूर है। ग्रामीणों ने बताया, देर रात कुत्तों के भौंकने की तेज आवाजें आ रही थी। सुबह जब कुएं में मोटर लगाने गए, तो उसमें तेंदुए को देखकर घबरा गए। उन्होंने बताया, गांव के आसपास व खेतों में अक्सर जंगली सूअर देखे जाते हैं। संभव है कि तेंदुआ भूखा हो और शिकार की तलाश में खेत में आया हो और अंधेरे में कुएं में गिर गया। वहीं अब गर्मी बढ़ने से भी जंगली क्षेत्रों में जलस्रोत सूखने लगे हैं। वह प्यासा भी हो सकता है। पानी की तलाश मे कुएं तक पहुंच गया हो।

राहत देने कुएं में डाली चारपाई, पानी किया जा रहा खाली

रात भर से कुएं में होने की वजह से तेंदूए की हिम्मत भी अब जवाब देने लगी है। वह अपने आप को डूबने से बचाने के लिए कुएं में डला प्लास्टिक का पाइप को पकड़े है। उसे मुंह में भी दबा रहा है। वन विभाग की टीम ने कुएं में रस्सी से बांधकर चारपाई डाली है, जिससे वह उस पर बैठकर राहत महसूस कर सके। साथ ही, कुएं के पानी को खाली करना भी शुरू कर दिया है। रेस्क्यू के लिए नौरादेही अभयारण्य से एसडीओ सेवाराम मलिक भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक रेस्क्यू टीम भोपाल से भी बुलाई गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link