- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Vaccination Update | Covid 19 Vaccine Registration
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश में अब वैक्सीनेशन के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए प्लानिंग की जा रही है।
- प्राइवेट अस्पताल को भी इससे जोड़ा जाएगा
- सेंटर पर भीड़ कम करने के लिए प्रयास
मध्यप्रदेश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के डोज लग चुके हैं। लेकिन एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पर अब जोर देना शुरू किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने इस संबंध में शनिवार को नए आदेश जारी कर दिए।
इसमें कहा गया है कि कोविड-19 टीकाकरण के नए सत्र 8, 10, 11 और 13 के लिए प्री-प्लान किया जाए। हर जिले की प्रकाशन वेबसाइट पर शनिवार को इसे प्रकाशित किया जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही अगर किसी प्राइवेट अस्पताल में इसका आयोजन किया जा रहा है, तो अस्पताल के मैनेजर अपने अस्पताल में 27 मार्च तक आयोजित होने वाले सत्रों के 100% स्लाट, ओपन स्लाट के रूप में कोविन 2.0 पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे। इसका उपयोग अस्पतालों में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित और कम करना है।
घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला ने बताया कि लोग कोविन 2.0 मोबाइल एप पर सीधे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें उनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें संबंध सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन दिखाना होगा। इससे उन्हें सेंटर पर पहुंचने के बाद बाद दूसरी किसी तरह की प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों को समय बचेगा और उन्हें भीड़ आदि से दूर रखा जा सकेगा।
अब इसलिए प्रचार किया जा रहा है
प्रदेश में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुके हैं। पहले फेस में हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगे थे। फेस-2 में 60 साल से ज्यादा उम्र और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों वालों को यह टीकें लग रहे हैं। अब लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही सेंटर पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसी कारण कोविन एप पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्री-प्लानिंग की जरूरत पड़ रही है।