Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
‘लक्स बुटीक’ एग्जीबिशन की आर्गेनाइजर त्रिशाला सिंहदेव, ऐश्वर्या सिंहदेव और निहारिका सिंह।
भोजपुर क्लब में लक्स बुटिक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस एग्जीबिशन में लग्जरी रिटेल एक्सपीरियंस के साथ अपने यूनिक डिजाइंस और लग्जरी आर्ट वर्क प्रेजेंट किए गए। इसमें वेस्टर्न और इंडियन अपैरल्स, हैंडलूम, डायमंड ज्वेलरी, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल और फूड स्टॉल लगाए हैं। यह एग्जीबिशन त्रिशाला सिंह देव, ऐश्वर्या सिंहदेव और निहारिका सिंह द्वारा आर्गेनाइज की गई।
एग्जीबिशन में यह रहे ब्रांड्स
इस बार लक्स बुटिक के साथ शिवानी सबरवाल, श्वेता खोसला, अहिल्या तनेजा, चिकनकारी बाय नव्या, स्वाति सिंह, इकाई, एसजी ट्रेडर्स, तस्वीर, इदारा, ज्वेलुर बाय रुचि खतर, लेवल बाय प्रिया सिंह, स्वीट थ्रेड्स, टीना आर्ट स्टूडियो, एजे अभारन्स, फिंगरटिप्स, लिलहैप्पी बॉक्स, अमोर, जया आर्गेनिक किचन स्टॉल भी लगाया गया।
यंग टैलेंट के लिए प्रोडक्ट्स सेल करने का दे रहे मौका
लक्स बुटिक की फाउंडर त्रिशाला सिंह देव ने बताया कि लक्स बुटीक एक लग्जरी एग्जीबिशन है जहां इंडिया के बहुत सारे ब्रांड्स आए हुए हैं। इस एग्जीबिशन को लगाने का मकसद यह था कोविड के कारण बहुत सारे लोग शॉपिंग नहीं कर पाए थे। साथ ही कुछ एग्जीबिटर्स शॉपिंग भी नहीं कर सकते इसलिए उनके कलेक्शन को एक छत पर लेकर आए हैं। इस एग्जीबिशन में भोपाल के ब्रांड्स तो है ही, लेकिन सिटी में यंग टैलेंट है जिन्हें लोग नहीं जानते हैं उन्हें भी इस प्लेटफार्म के जरिए अपने प्रोडक्ट्स को सेल करने का मौका दे रहे हैं।
लग्जरी आइटम्स की वाइड रेंज
एग्जीबिशन की आर्गेनाइजर निहारिका सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यह पहली बड़ी एग्जीबिशन लगाई है,जहां शहरवासियों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मुझे लगता है इस तरह की एग्जीबिशन लगातार करते रहेंगे। यह एक तरह की लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन है, जिसमें सारे फुटवेयर, वेस्टर्न वियर और होम डेकोर आइटम्स की वाइड रेंज अवेलेबल है। साथ ही इंडियन वियर का खास कलेक्शन भी इस एग्जीबिशन में मौजूद है, जहां आप अपने लिए ख़रीददारी कर सकते हैं। मैंने इस एग्जीबिशन में सीजन के हिसाब से ड्रेसिंग कलेक्शन को एग्जीबिट किया है। इसमें दिल्ली की स्वाति सिंह के लेबल की ड्रेस एग्जीबिट की गई है, जिन्होंने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए ड्रेस तैयार की है। उनकी डिज़ाइन की हुई ड्रेसेस एक्ट्रेस बिपाशा बसु और कृति सेनन ने भी पहनी है और उन्हें भी इस एग्जीबिशन में सेल किया गया। ज्यादातर सेलेब्रिटीज ने उनकी ड्रेस कलेक्शन के लिए रैंप वॉक भी किया है।
कॉस्ट्यूम ज्वेलरी का कलेक्शन किया एग्जीबिट मिराकी ब्रांड की फाउंडर ऐश्वर्या सिंह देव ‘मिराकी’ मेरी ब्रांड कंपनी है जिसके अंतर्गत उन सभी ब्रांड्स को मौका दे रहे है जो अभी तक मध्यप्रदेश में नहीं आए हैं। इसमें कॉटन्स जयपुर, किलोल नीलोफर्स, बेलेज़े ज्वेल्स और कायनात शामिल है। इस एग्जीबिशन में मैंने कॉस्ट्यूम सिल्वर ज्वेलरी एग्जीबिट की है। यह ज्वेलरी दिल्ली, जयपुर और मुंबई में काफी कॉस्टली मिलती है। यह ज्वेलरी खासतौर से चांदी की बनी होती हैं और इसे ऑक्सीडाइज़्ड कर इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं इसमें मिरर वर्क भी किया जाता है। साथ ही मैं जयपुर की मीनाकारी कलेक्शन भी एग्जीबिट की है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
वीमेन एम्पॉवरमेंट मुख्य लक्ष्य
ज़ान इंडिया एक ऐसा एनजीओ है, यह उन महिलाओं और लड़कियों को ढूंढती है जो काफी टैलेंटेड है। मेरे साथ इस समय प्रतिभा चौहान है जो बहुत अच्छी कूक है जिनके टैलेंट को पहचाना और एक प्लेटफॉर्म दिया है। वह होम मेड फ़ूड आइटम्स जैसे मठरी,नमकीन और पानी पूरी बनाती है। वो इन सभी चीजों को बनाती है और उनकी पैकेजिंग और सेल्स का जिम्मा मैंने उठाया है। वहीं टीम में मेरे साथ करिश्मा बंसल, पिंकी मालवीय और प्रिया यादव भी है जो अलग-अलग आर्ट वर्क पर काम कर रहीं हैं। इन सभी ने मिलकर जूट के गिफ्ट बैग्स और पोटली तैयार की है। इनकी ख़ास बात यह है कि प्लास्टिक फ्री है और इनमें आप गिफ्ट रखकर भी दे सकते हैं। यह इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि वीमेन एम्पॉवरमेंट करना मुख्य लक्ष्य है।
ऑर्गेनिक सोप बनाने की देंगे ट्रेनिंग
प्रोफेक्ट नूर-ए-सियाही की फाउंडर ओहशीन मुराब ने बताया कि कलियासोत डैम के आगे मेंडोरा गांव है वहां की औरतों द्वारा बनाया हुआ प्रोडक्ट सेल कर रहे हैं। इसकी ख़ास बात यह है सभी महिलाओं द्वारा ही प्रोडक्ट्स को तैयार किया जाता है। इसमें डेली यूज में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स जैसे बैग्स, ज्वेलरी और ड्रेस उनसे ही तैयार कराई जाती है। मेरे साथ 80 ऐसी महिलाएं है जो हमारे साथ काम कर रहीं हैं। साथ ही मेरे साथ अदिति रमानी भी है जिन्होंने हैंडमेड सोप तैयार किया है। इसमें मिंट, बीटरूट, लेवेंडर और नीम का इस्तेमाल किया गया है। सभी सोप ऑर्गेनिक है, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। उन ऑर्गेनिक सोप के अपने-अपने फायदे भी हैं। इन ऑर्गेनिक सोप बनाने की भी महिलाओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।