नगर निगम की सफाई: हमारे चार वार्ड अब जीरो वेस्ट वार्ड, स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं कचरे का निपटान

नगर निगम की सफाई: हमारे चार वार्ड अब जीरो वेस्ट वार्ड, स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं कचरे का निपटान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वार्ड 7 व 17 के बाद अब 8 व 19 में काम शुरू, महिलाओं को मिला रोजगार

पहली मार्च से नगर निगम की सफाई की परीक्षा शुरू हो गई है। सर्वेक्षण के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम कभी भी आ सकती है। यही वजह है कि नगर निगम सफाई को चाकचौबंद कर नए-नए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में चार वार्ड को जीरो वेस्ट वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड 7 और 17 में प्रयोग सफल रहने के बाद अब निगम ने वार्ड 8 व 19 को जीरो वेस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसमें वार्ड का कचरा वार्ड में नष्ट किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम में स्व सहायता समूह का सहयोग लिया है। इससे महिलाओं रोजगार मिलकर आमदनी भी होने लगी है।

ऐसे वार्डों को बनाया जा रहा जीरो वेस्ट
कचरा कलेक्शन वाहनों के साथ हेल्पर की बजाय स्व सहायता समूह की महिलाएं ही घर-घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा कर रही हैं। सारे कचरे को एक स्थान पर ले जाकर समूह की महिलाएं गीला कचरा तो जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड भेज देती हैं। वहीं सूखे कचरे से मिलने वाले प्लास्टिक, पॉलीथिन, बॉटल सहित अन्य सामान कबाड़ी को बेच देती हैं। अभी दुर्गा और ईश्वर स्व-सहायता समूह की महिलाएं यह काम कर रही हैं।

8 किलो पॉलीथिन जब्त – 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलीथिन उपयोग करने पर शुक्रवार को निगम अमले ने 20 व्यक्तियों पर स्पॉट फाइन किया। इनसे 8 किलो पॉलीथिन जब्त की। इसमें नितिन अलकापुरी, दीपक बेकरी कस्तूरबा नगर पर 250 रुपए, गोपाल व दो अन्य कस्तूरबा नगर, प्रवीण, रोहित आदि पर स्पाॅट फाइन लगाया गया।

52 का वेतन काटा – निरीक्षण के दौरान गुरुवार को बिना सूचना के अनुपस्थित मिले 52 सफाई कर्मचारियों को निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने नोटिस जारी किया है। इसमें एक दिन का वेतन काटने, अस्थायी कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने व स्थायी कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के संबंध में जवाब मांगा है।

खबरें और भी हैं…



Source link