- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Suspected Of Being A Grain Of PDS, A Truck Captured Gram, Left After Receiving Documents
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कपड़े गए ट्रक पर सरकारी वितरण का बैनर लगा था।
- शुक्रवार देर रात एसडीएम के नेतृत्व में फूड, मंडी व खाद्य विभाग की टीमें ने की जांच
- ट्रक पर लगा था सरकारी परिवहन का बैनर, जांच में मिले खरीदी के दस्तावेज
जिला प्रशासन, खाद्य व मंडी की टीमों ने एसडीएम पवन बारिया के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता महेश साहू की दाल मिल पर दबिश दी। पीडीएस का सरकारी चना दाल मिल में उतरने की सूचना पर टीमों ने जांच की। जिस ट्रक से चना दाल मिल में उतर रहा था, उस पर सरकारी परिवहन का बैनर लगा था। इसके बाद टीमों ने पंचनामा बनाकर ट्रक व चने को कब्जे में लेकर मंडी उप-निरीक्षक की निगरानी में मंडी में रखवाया। हालांकि जांच के दौरान व्यापारी महेश साहू का कहना था कि उन्होंने यह चना मंडी में किसानों से खरीदा है।
नवंबर से चना बंटने ही नहीं आया
दाल मिल पर कार्रवाई के बाद एसडीएम पवन बारिया ने खाद्य विभाग को चने की खरीदी से संबंधित दस्तावेज जांच कर शनिवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। जिला आपूर्ति नियंत्रक राजेन्द्र कुमार बाइकर ने बताया कि पीडीएस राशन दुकानों में नवंबर माह से चना बंटने ही नहीं आया है। जांच में चने के बोरे भी नाफेड के नहीं मिले। व्यापारी महेश साहू नागरिक आपूर्ति निगम का अधिकृत परिवहन करते हैं, इसलिए ट्रक पर सरकारी सप्लाई का बैनर लगा मिला। जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी।
जांच में किसान से खरीदना पाया गया
एसडीएम पवन बारिया ने कहा कि जांच में पाया गया है कि चना किसानों से खरीदा गया था। खरीदी की रसीदों का सत्यापन भी हो गया है। जांच के बाद रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है। चना व्यापारी के स्वामित्व का मिला है। वहीं व्यापारी महेश साहू का कहना है कि चना मंडी से खरीदा था, जिसके दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। किसी ने शिकायत कर दी होगी, इसलिए अधिकारियों को लगा कि सरकारी माल उतर रहा है।