महिला आरक्षक से ऐंठे 5 लाख: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, सगाई के बाद बिजनेस के नाम पर लिए रुपए, फिर दहेज के 10 लाख नहीं देने पर तोड़ दिया रिश्ता

महिला आरक्षक से ऐंठे 5 लाख: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, सगाई के बाद बिजनेस के नाम पर लिए रुपए, फिर दहेज के 10 लाख नहीं देने पर तोड़ दिया रिश्ता


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Friendship On Social Media, Money Taken In The Name Of Business After Engagement, Then Broke Up Relationship For Not Giving 10 Lakhs Of Dowry

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला थाने की पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत दर्ज किया केस

एक महिला आरक्षक के साथ धोखाधड़ी का सामने आया है। आरोपी ने पहले प्यार का झांसा दिया। सगाई के बाद महिला आरक्षक से कर बिजनेस शुरू करने के नाम पर 5 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद शादी में 10 लाख रुपए दहेज की मांगने लगा। नहीं देने पर आरोपी ने रिश्ता तोड़ दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। 5 लाख रुपए वापस नहीं मिलने से महिला आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर दो साल पहले दोेस्ती

महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया, करीब दो साल पहले बहेरिया थाने में पदस्थ महिला आरक्षक की सोशल मीडिया के जरिए मोतीनगर थाना क्षेत्र के शोमला गांव में रहने वाले विकास कुर्मी से दोस्ती हुई थी। बात शादी तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे से सगाई भी कर ली। इसके बाद विकास ने महिला आरक्षक से बिजनेस शुरू करने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे। विकास के पिता लाखन कुर्मी पेशे से किसान हैं। विकास ने महिला आरक्षक से कहा, उपज बेचकर मिलने वाले रुपयों से पैसे लौटा देगा।

बैंक से लोन लेकर दिए 5 लाख

महिला आरक्षक ने बताया, वह आरोपी की बातों में आ गई। उसने एसबीआई बैंक से 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन लेकर आरोपी को पैसे दे दिए। इसके बाद कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन जैसे ही महिला आरक्षक ने शादी करने की बात कही। विकास ने दहेज में 10 रुपए की मांग कर दी। महिला आरक्षक ने रुपए नहीं दिए, तो आरोपी रिश्ता तोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली।

पैसे वापस मांगने पर दी धमकी

महिला थाने के आरक्षक प्रशांत रावत ने बताया, महिला आरक्षक बदनामी के डर से शांत रही। शादी तोड़ने के बाद भी उसने आरोपी की शिकायत नहीं की। उसने अपने 5 लाख रुपए आरोपी से वापस मांगे। इस पर आरोपी ने इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने महिला थाने में आरोपी विकास, उसके पिता लाखन कुर्मी और उसकी मां के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को कई बार थाने बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 506, 34 और दहेज एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

खबरें और भी हैं…



Source link