लापरवाही जारी है…: न मास्क, न डिस्टेंस; बड़ा सवाल- क्या पहले से इजाजत वाले मेलों में काेराेना नहीं फैलता

लापरवाही जारी है…: न मास्क, न डिस्टेंस; बड़ा सवाल- क्या पहले से इजाजत वाले मेलों में काेराेना नहीं फैलता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना से बेखौफ… भोजपाल मेले में बेपरवाही से घूमते नजर आए लोग

  • शहर में एक हफ्ते में 24 फीसदी मरीज बढ़े
  • प्रशासन ने नई गाइडलाइन में कहा था कि मेलों के लिए नई अनुमति नहीं देंग
  • जिन्हें पहले ही मिल चुकी हैं परमिशन, वे रद्द नहीं होंगी

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा होना शुरू हो गया है। आठ दिन में ही एक्टिव मरीजों की संख्या 1100 से अधिक बढ़ गई है। भोपाल में भी एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 24 प्रतिशत तक बढ़ी है। ऐसी स्थिति में अब भी भेल दशहरा मैदान में भोजपाल मेला आयोजित किया जा रहा है।

हाल में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मेलों व जुलूस आदि के आयाेजन पर प्रतिबंध लगाया था। इसके तहत केवल वे ही मेले आयोजित किए जा रहे हैं जिनकी अनुमति पूर्व में दी गई थी। बड़ा सवाल यह है कि क्या जिन मेलों के लिए पूर्व में अनुमति दी गई थी वहां कोरोना संक्रमण नहीं होगा? भोजपाल मेले में रोजाना एक करीब 3-4 हजार लोग पहुंच रहे हैं। रविवार व छुट्टी के दिनों में यह संख्या और बढ़ जाती है।

खास बात यह है कि मुख्य द्वार पर भले ही सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है लेकिन मेले में बहुत से लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा। झूले, खान-पान के स्टाल आदि पर भीड़ लग रही है। लोग परिवार सहित आ रहे हैं। ऐसे में बिना मास्क वालों से उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है।

मेले में अब तक 40 हजार रुपए का चालान
मेले में नगर निगम ने अब तक बिना मास्क वालों पर करीब 40 हजार रुपए का चालान किया है। नगर निगम के एएचओ रवि बाथम के मुताबिक हर दूसरे-तीसरे दिन यहां कार्रवाई की जाती है। बाजारों में भी बिना मास्क वालों पर जुर्माना हो रहा है। मेला 25 मार्च तक चलेगा।

फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
मार्च में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में 457 संक्रमित बढे़। भोपाल में 77 नए संक्रमित आए। अब प्रदेश में 3457 एक्टिव केस हो गए हैं जिसमें केवल भोपाल के 598 मामले हैं।

अनाउंसमेंट करते हैं, बीच बीच में टोकते भी हैं…
मेले में रविवार को आने वालों की संख्या 5000 के आसपास रहती है। मेन गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था है। बीच-बीच में एनाउंसमेंट भी करवाते हैं। बिना मास्क वालों को गार्ड भी टोकते हैं। डिस्टेंसिंग के लिए भी टोकते हैं।
सुनील यादव, अध्यक्ष, भोजपाल मेला उत्सव समिति

खबरें और भी हैं…



Source link