Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
माेबाइल लूट की प्रतीकात्मक फोटो।
- एसबीआई से सेवानिवृत दादा के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी निशि
- अहिंसा चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन कर भागते समय गिर गए थे
10 वर्षीय निशि के साहस ने 21 साल के लुटेरों को पस्त कर दिया। मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को इस कदर मजबूती से जकड़ा कि वह छुड़ा न सका। उसके हौसले को देख आसपास के लोगा भी दौड़ पड़े। साथी को घिरा देख दूसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। गिरफ्त में आए बदमाश को स्थानीय लोगों ने पिटाई कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार एचबी कॉलेज के पास विजय नगर निवासी कमल नारायण टंडन एसबीआई से रिटायर्ड हैं। वह शुक्रवार को अपनी 10 वर्षीय पोती निशी टंडन के साथ एक्टिवा से बाजार गए थे। रात 10 बजे के लगभग वह बाजार से लौट रहे थे। देरी होने की वजह से अहिंसा चौपाटी साइट के पास निशी मोबाइल से पिता डॉक्टर पीयूष टंडन को कॉल करने लगी। तभी बाइक एमपी 20 एनजी 2480 सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने निशि से मोबाइल छीन लिया।
चोट की परहवार किए बगैर निशी ने बदमाश को दबोचा
घटना के बाद बदमाशों की बाइक और कमल नारायण की एक्टिव अनियंत्रित हो गई। दोनों वाहनों के साथ सभी गिर पड़े। निशी ने अपनी चोट की परवाह किए बगैर तेजी से दौड़ लगाई और बाइक लेकर गिरे एक बदमाश को कमर से जकड़ लिया। इस मासूम की पकड़ इतनी मजबूत थी कि बदमाश खुद को छुड़ा नहीं पाया। तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और निशि द्वारा पकड़े गए बदमाश को दबोच लिया।
लूट की कई वारदातों का हो सकता है खुलासा
स्थानीय राहगीरों ने आरोपी को पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस को खबर दी और बदमाश को उनके सुुपुर्द कर दिया। आरोपी की पहचान शंकर नगर सुहागी निवासी शुभम पटेल (21) है। कोतवाली पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर शुभम को हिरासत में ले लिया है। वारदात के बाद मौके से फरार उसके दूसरे साथी की तलाश चल रही है। आरोपी से पूछताछ में कई और लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है।