IAS अफसर से ब्लैकमेलिंग: अपर आयुक्त को दस्तावेज में पति बनाया, महिला भी अधिकारी के खिलाफ शादी के बाद धोखा देने की कर चुकी है शिकायत

IAS अफसर से ब्लैकमेलिंग: अपर आयुक्त को दस्तावेज में पति बनाया, महिला भी अधिकारी के खिलाफ शादी के बाद धोखा देने की कर चुकी है शिकायत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Husband Told The Additional Collector, The Woman Was Made The Additional Collector In The Document, Husband, Case Filed,

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर 2016 में महिला ने थाने में शिकायत में सबूत के तौर पर शादी की यह फोटो दी थी।

  • धार में जिला पंचायत सीईओ रह चुके है संतोष वर्मा
  • महिला ने शिकायत में कहा था- उज्जैन और हरदा में साथ रखा था

शहर के लसूड़िया थाने में एक IAS अफसर संतोष वर्मा ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि महिला ब्लैकमेल कर रही है। उसने दस्तावेज में पति के रूप में मेरा नाम दर्ज कराया है। पासपोर्ट और मतदाता परिचय पत्र भी मेरा नाम लिखवा लिया है। उधर, महिला ने नंवबर 2016 अफसर पर शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाया था। वह थाने में इसकी शिकायत भी कर चुकी है। संतोष वर्मा वर्तमान में नगर प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं।

लसूड़िया टीआई इंद्रमणि पटेल के अनुसार संतोष वर्मा पिता रुमाल सिंह वर्मा की शिकायत पर आरोपी हर्षिता अग्रवाल निवासी ओमेक्स सिटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी हर्षिता अग्रवाल एलआईसी एजेंट है। IAS अफसर संतोष वर्मा ने पुलिस को बताया कि महिला उनसे एलआईसी एजेंट के रूप में ही मिली थी। उनके एलआईसी के नाम पर दस्तावेज ले लिए थे। महिला ने बाद में धोखाधड़ी करते हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और वोटर आईडी में मेरा नाम अपने पति के रूप में दर्ज करवा दिया। पुुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

महिला ने शिकायत में कहा था- साथ रखकर ज्यादती की
नवंबर में युवती ने इसी थाने में शिकायत की थी। शिकायत में उसने कहा था कि उज्जैन के अपर कलेक्टर संतोष वर्मा ने शादी का झांसा देकर उन्हें साथ रखा और ज्यादती की। उसने संतोष के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। इसी दौरान दोस्ती हुई, जो प्रेम में बदल गई। दोनों ने विवाह कर लिया था। जब वह हरदा में पदस्थ थे तब वे पत्नी की तरह सरकारी क्वार्टर में साथ रही थी। उसके बाद उनका उज्जैन ट्रांसफर हो गया तो युवती को टाउनशिप में घर दिलवाया था। वह घर संतोष वर्मा की मां के नाम पर है। अपर कलेक्टर का पहले ही विवाह हो चुका था, लेकिन उन्होंने छुपाया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत कई जगह की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link