IND VS ENG: चौथे टेस्ट में शतक के बाद ऋषभ पंत की नेहरा के साथ पुरानी तस्वीर हुई वायरल

IND VS ENG: चौथे टेस्ट में शतक के बाद ऋषभ पंत की नेहरा के साथ पुरानी तस्वीर हुई वायरल


अहमदाबाद टेस्ट में शतक के बाद ऋषभ पंत और आशीष नेहरा की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ( Aakash chopra/twitter)

अहमदाबाद टेस्ट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शतक के बाद उनकी आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के साथ एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash chopra) ने भी मजेदार ट्वीट किया है.

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में हो रहे सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टेस्ट के दूसरे दिन ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 89 रन की बढ़त ले ली थी. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) का अहम योगदान था. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 113 रन की पार्टरनशिप की. इस दौरान पंत ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा और भारत में पहला शतक लगाया. आउट होने से पहले पंत ने 101 रन बनाए. इस सेंचुरी के बाद पंत की पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के साथ एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पंत के बल्ले पर नेहरा ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस फोटो को लेकर मजेदार ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि हमने युवा विराट कोहली भी ऐसी ही एक तस्वीर आशीष नेहरा के साथ देखी थी. अब आप समझ सकते हैं कि सफलता की सीक्रेट रैसिपी क्या है.

ये पहला मौका नहीं है जब आशीष नेहरा की कोई पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुई है. इससे पहले बचपन में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड देते हुए भी नेहरा की फोटो वायरल हुई थी. बता दें कि नेहरा और पंत क्लब से लेकर घेरलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेले हैं. नेहरा लगातार धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में पंत को मौका देने की वकालत करते रहे हैं. वो कई बार बोल चुके हैं कि 22 साल के पंत जवान धोनी से ज्यादा टैलेंटेड हैं. पिछले कुछ वक्त से पंत इसे साबित भी कर रहे हैं. वो इस साल इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 6 टेस्ट में 515 रन बनाए हैं. इस साल वो एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

rishabh pant, ashish nehrra, aakash chopra, cricket news

आकाश चोपड़ा ने भी आशीष नेहरा औऱ पंत की पुरानी तस्वीर शेयर की है और इस पर मजेदार कमेंट किया है. (Akash chopra/Twitter)

पंत ने 17 पारी के बाद सेंचुरी लगाईइस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अहमदाबाद टेस्ट में 17 पारी के बाद सेंचुरी लगाई है. उन्होंने पिछला शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में लगाया था. तब पंत ने 159 रन बनाए थे. इन दो शतकों के बीच वे 2 बार नर्वस नाइंटीज (97, 91) का शिकार हुए. इसमें से एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल सिडनी टेस्ट में. तब वो 3 रन से शतक चूक गए थे. इस सीरीज में भी वो एक बार ऐसे ही आउट हो चुके हैं. चेन्नई में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में पंत 88 गेंद पर 91 रन बनाकर आउट हो गए थे. अपनी इस पारी में पंत ने पांच छक्के और 9 चौके लगाए थे.








Source link