कोर्ट का फैसला: भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

कोर्ट का फैसला: भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • रुपयों के लेन-देन पर दो साल पहले हुई थी हत्या

रुपयों के लेन-देन पर युवक की गोली मारकर हत्या के आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। घटना 2 साल पहले की है रेलवे स्टेशन के पास भाजपा नेता के भतीजे की लाश उसकी कार में मिली थी। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पंकज यादव के न्यायालय ने आरोपी आशीष सिंह पिता सुरेन्द्र कुमार जाट उम्र 30 वर्ष निवासी शांति विहार काॅलोनी मकरोनिया को दोषी पाते हुए धारा 302 में आजीवन कारावास एवं 10 हजार का अर्थदंड, धारा 201 में 2 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 का अर्थदण्ड, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट में 2 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 का अर्थदंड और धारा 27 आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000 के अर्थदंड से दंडित किया है। राज्य शासन की ओर से उप-संचालक(अभियोजन) अनिल कटारे ने पैरवी की।

कार में दो सीटों के बीच फंसी मिली थी लाश

घटना इस प्रकार है कि दिनांक 12/11/2018 को शाम करीब 7 बजे रेलवे स्टेशन रोड टपरियों के पास सफेद रंग की कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। कैंट पुलिस को सूचना दी गई। कार के अंदर एक लाश मिली। मृतक की पहचान संकेत उर्फ सचिन गुप्ता पिता निहालचंद गुप्ता उम्र 23 साल निवासी मकरोनिया के रूप में की गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने मृत बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गन शाॅट से आई चोट के कारण मृत्यु होना बताया। कैंट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201, भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

विवेचना के दौरान परिजन ने मृतक सचिन गुप्ता को आरोपी आशीष कुमार सिंह के साथ भोपाल जाना बताया। संदेही की तलाश की गई। उसके पकड़े जाने पर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि पैसे के लेन-देन पर से अपनी पिस्टल से मृतक सचिन गुप्ता को गोली मारकर हत्या की एवं साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को कार की दोनों सीटों में छिपा देना बताया। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी फुटेज, चेक की डिटेल, मोबाइल बिल, काॅल डिटेल, साक्षी के कथन एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। मृतक सचिन उर्फ संकेत गुप्ता भाजपा नेता मिश्रीचंद्र गुप्ता का भतीजा था।

खबरें और भी हैं…



Source link