खुदकुशी: भोपाल में 22 साल के छात्र ने दरवाजे पर अलमारी लगाकर फांसी लगाई; मानसिक तनाव का इलाज चल रहा था

खुदकुशी: भोपाल में 22 साल के छात्र ने दरवाजे पर अलमारी लगाकर फांसी लगाई; मानसिक तनाव का इलाज चल रहा था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Suicide Case; Madhya Pradesh 22 Years Old Student Hanged After Close The Door Of The Room

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरजन ने फांसी लगाने के पहले अलमारी दरवाजे पर लगा दी थी। – प्रतीकात्मक फोटो

  • सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजन भी कारण नहीं बता पा रहे

भोपाल में कॉलेज में पढ़ने वाले 22 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने कमरे का दरवाजा लगाने के बाद वहां अलमारी लगा दी थी। दरवाजे और अलमारी तोड़कर ही परिवार अंदर पहुंच पाए। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए।

शाहपुरा पुलिस के अनुसार 22 साल का सरजन पिता प्रदीप रेलवे कॉलोनी शाहपुरा में रहता था। वह कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस को निजी अस्पताल से उसकी मौत की सूचना शनिवार देर शाम मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस घर पर भी गई, लेकिन उन्हें मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पुलिस उनसे भी पूछताछ नहीं कर पाई। सरजन के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। हालांकि पुलिस अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर सरजन अपने कमरे में था। काफी देर तब उसकी कोई आवाज नहीं आने के कारण उन्होंने उसके कमरे के दरवाजे को धक्का दिया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने सरजन को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद किसी तरह वे वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे पर मिला। वे उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने फांसी लगाने के पहले अलमारी दरवाजे पर लगा दी थी।

अकेले ही रहता था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरजन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अधिकाशं समय अकेला ही रहता था। वह किसी से भी बात नहीं करता था और ही किसी से घुलता मिलता था। इस कारण उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि उसके मानसिक तनाव में आने के कारणों के बारे में भी परिजन कुछ खास नहीं बता पाए।

डॉक्टर से बात करेगी पुलिस

जानकारी के अनुसार खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जल्द ही सरजन का इलाज करने वाले डॉक्टर से भी बात करेंगी, ताकि उसकी मानसिक स्थिति के कारणों का पता लगाया जा सके। इससे पुलिस को खुदकुशी करने के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link