Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर से पुणे के बीच 30 मार्च से शुरू होगी नई फ्लाइट सेवा।
- जबलपुर से छह बड़े शहरों की जुड़ जाएगी हवाई कनेक्टिविटी, 5800 रुपए होगा पुणे फ्लाइट का किराया
- स्पाइस जेल ने बुकिंग शुरू की, डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा अभी डीजीसीए से स्लाट की नहीं मिली जानकारी
शहर से जल्द ही पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 30 मार्च से ये फ्लाइट चालू हो जाएगी। स्पाइस जेट ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। जबलपुर से पुणे के लिए 5450 और पुणे से जबलपुर के लिए 5804 रुपए प्रारंभिक किराया तय किया गया है। हालांकि अभी डीजीसीए की ओर से डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन को इस फ्लाइट के स्लॉट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट इस विमान को सप्ताह में दो दिन संचालित करेगी। इसके लिए मंगलवार व गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है। ये फ्लाइट दोपहर 2.20 बजे पुणे के लिए रवाना होगी और 3.30 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं पुणे से दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर जबलपुर में दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। जबलपुर से अभी दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बैंगलुरु, बिलासपुर के लिए हवाई कनेक्टिविटी जुड़ चुकी है।
अभी इन शहरों के लिए है हवाई सेवा
एयर इंडिया
- जबलपुर से बिलासपुर- दोपहर 2.20 रवाना होगी और 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
- बिलासपुर से जबलपुर-शाम 4.30 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
स्पाइसजेट
- जबलपुर से दिल्ली-सुबह 8.05 बजे रवाना होकर सुबह 9.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- दिल्ली से जबलपुर-सुबह 5.45 बजे रवाना होकर सुबह 7.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से दिल्ली-शाम 6.30 बजे रवाना होकर सुबह 8.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- दिल्ली से जबलपुर-सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से मुम्बई-दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर दोपहर में 3.30 बजे मुम्बई पहुंचेगी।
- मुम्बई से जबलपुर- शाम 4.20 बजे रवाना होकर शाम 6.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से हैदराबाद-दोपहर 2.00 बजे रवाना होकर दोपहर में 3.45 हैदराबाद पहुंचेगी।
- हैदराबाद से जबलपुर- सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर में 1.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
- जबलपुर से बैंगलुरु-शाम 5.40 बजे रवाना होकर रात 8.00 बजे बैंगलुरु पहुंचेगी।
- बैंगलुरु से जबलपुर-दोपहर में 2.50 बजे रवाना होकर शाम 5.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इन शहरों के लिए नहीं कोई फ्लाइट
जबलपुर से पूर्व में कोलकाता और भोपाल के लिए सीधी फ्लाइट थी, लेकिन ये बंद हो चुकी है। इन शहरों के लिए एक बार फिर हवाई कनेक्टिविटी की मांग उठने लगी है। इसके अलावा चेन्नई, इंदौर, नागपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी की जब तक मांग उठती रही है।