Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजाधिराज बाबा महाकाल को शिव नवरात्रि में आज राजा होल्कर स्वरूप में सजाया गया है।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों शिव नवरात्रि का उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी को भगवान महाकाल ने होल्कर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। पं. आशीष गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल रविवार को राजा स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राजा होल्कर के द्वारा भगवान महाकाल को चांदी का मुखारबिंद अर्पण किया गया था। यही मुखारबिंद आज बाबा महाकाल ने धारण किया है। भगवान शिव भक्तों के अधीन हैं। भक्तों की भावना के अनुरूप आज बाबा महाकाल राजा के स्वरूप में हैं। कल बाबा महाकाल मन महेश के स्वरूप में दर्शन देंगे।