युवक पर कुल्हाड़ी से हमला: नौकरी के दौरान काम को लेकर हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी से किया वार, अस्पताल में भर्ती

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला: नौकरी के दौरान काम को लेकर हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी से किया वार, अस्पताल में भर्ती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नौकरी के दौरान काम को लेकर एक-दूसरे के बीच टशन इतनी बढ़ी, आरोपी ने गुस्से में कुल्हाड़ी से साथी पर हमला कर दिया। मामला बांदरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति पर उसके साथ ने ही बीड़ी ब्रांच के बाहर हमला कर दिया। घायल को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। हमले के बाद से आरोपी फरार है।

बांदरी थाना के एसआई गजराज सिंह ने बताया, बृजेन्द्र यादव बीड़ी ब्रांच में काम करता है। बृजेन्द्र की अपने साथी चंदन पटेल से खींचतान चल रही थी। दोनों काम को लेकर एक-दूसरे से टशन रखते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में चंदन पटेल ने बीड़ी ब्रांच के सामने ही बृजेन्द्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बृजेन्द्र को 108 की मदद से बांदरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीएमसी सागर रैफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चंदन के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link