- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Indian Coach Ravi Shastri Said The Role That I Used To Play For Team India In My Time, Sundar Can Do The Same Thing For The Current Team
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि जब इंडिया के बेस्ट-3 रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और अक्षर साथ खेलेंगे, तो कितना मजा आएगा। (फाइल फोटो)
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मैं अपने दौर में टीम के लिए रोल निभाता, उसी प्रकार सुंदर भी मौजूदा टीम के लिए रोल निभा सकते हैं। शास्त्री ऑलराउंडर होने के कारण 80 के दशक में सुनील गावस्कर और कपिल देव के गो टू मैन हुआ करते थे। शास्त्री ने अपने करियर में 80 टेस्ट में करीब 4 हजार रन और 150 विकेट लिए थे।
सुंदर का भविष्य उज्जवल, वे इंटरनेशनल क्रिकेट डिजर्व करते हैं
सुंदर ने अब तक 4 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी लगाई है और 6 विकेट भी चटकाए हैं। इसमें स्टीव स्मिथ और जो रूट के विकेट भी शामिल हैं। शास्त्री ने यह पूछे जाने पर कि क्यो सुंदर में आपकी छवि दिखती है? शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि सुंदर के पास मुझसे ज्यादा क्षमता है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना डिजर्व करते हैं। वे काफी आगे जाएंगे। शास्त्री ने रविवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
सुंदर को नंबर-6 बनने के लिए गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करना होगा
शास्त्री ने कहा कि अगर सुंदर टेस्ट में अपनी गेंदबाजी में भी थोड़ी सुधार करें, तो वे भारत के लिए शानदार नंबर-6 साबित हो सकते हैं। अगर कोई खिलाड़ी 50-60 रन बना रहा है और साथ ही 20 ओवर गेंदबाजी कर 2 से 3 विकेट ले रहा है, इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए। मेरा रोल भी यही हुआ करता था। मुझे लगता है कि सुंदर यह रोल आसानी से निभा लेंगे।
तमिलनाडु के लिए टॉप-4 में बल्लेबाजी करें वॉशिंगटन सुंदर
शास्त्री ने कहा कि सुंदर को उनके होम टीम तमिलनाडु के लिए टॉप-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए टीम के कैप्टन दिनेश कार्तिक से भी बात करेंगे। सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 153 रन पर 6 विकेट गिर जाने के बाद 96 रन की पारी खेली थी। शास्त्री ने कहा कि यह सुंदर की बेस्ट पारियों में से एक है।
पंत शानदार मैच विनर, उन्होंने टीम में आने के बाद काफी मेहनत की
शास्त्री ने कहा कि ऋषभ पंत ने IPL के बाद से टीम में आने के बाद सबसे ज्यादा मेहनत की है। वह एक शानदार मैच विनर है। वे अपनी क्षमता के मुताबिक खेलना पसंद करते हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पूरी लाइफटाइम में भी यह नहीं कर पाएंगे।
अक्षर, अश्विन और जडेजा जब साथ खेलेंगे तो मजा आएगा
शास्त्री ने अक्षर पटेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षर काफी समय से टीम में हैं, लेकिन चोट की वजह से बाहर हो जाते थे। उनकी गैरमौजूदगी में कई खिलाड़ियों को मौका मिला। इसमें रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
शास्त्री ने कहा कि हम फिलहाल भारत में दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर जडेजा के बिना खेल रहे थे। उनकी जगह अक्षर को जगह मिली और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अब मैं यह सोच रहा हूं कि जब इंडिया के बेस्ट-3 रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और अक्षर साथ खेलेंगे, तो कितना मजा आएगा।
बायो-बबल ने बेस्ट 25 से 30 खिलाड़ियों को ढूंढ़ने में काफी मदद की
शास्त्री ने कहा कि बायो-बबल की वजह से हमें 25 से 30 बेस्ट खिलाड़ियों को खोज निकालने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बायो-बबल की वजह से हमें 25-30 खिलाड़ियों का स्क्वॉड ले जाना पड़ता है। अगर किसी ने 6 महीने पहले बोला होता कि सुनो टी नटराजन और सुंदर बहुत जल्द टेस्ट डेब्यू कर लेंगे, तो कोई विश्वास नहीं करता। हालांकि, परिस्थितियों ने हमें इनमें से बेस्ट निकालने में मदद की।