शहर विकास का ऑडिट: नालियों के पानी से लोग परेशान, सफाई भी नहीं होती, पुरानी सड़कें हुईं खस्ताहाल

शहर विकास का ऑडिट: नालियों के पानी से लोग परेशान, सफाई भी नहीं होती, पुरानी सड़कें हुईं खस्ताहाल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • People Are Troubled By Drains Water, Cleanliness Does Not Happen, Old Roads Are In Ruins

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बोलती तस्वीर : वार्ड की नालियों में पड़ा कचरा

तुलसीनगर वार्ड में लोग नालियों की सफाई नहीं होने से परेशान हैं। कई जगह नाली निर्माण ही नहीं हुआ है ऐसे में नालियों से बहने वाले पानी की ठीक से निकासी ही नहीं हो पाती है। जिसके चलते जगह- जगह जलभराव की स्थिति बनती है। इनकी नियमित एवं व्यवस्थित साफ-सफाई भी नहीं होती है। इसके साथ ही पूर्व के वर्षों में बनी हुई कुछ सड़कें भी खस्ताहाल हो चली हैं, लोग इनके नवनिर्माण का भी इंतजार कर रहे हैं। वार्ड में लोगों के लिए सामुदायिक भवन की सुविधा तो उपलब्ध हो गई है लेकिन कोई पार्क या अन्य ऐसा स्थान नहीं है, जहां लोग टहलने या मनोरंजन के उद्देश्य से जा सकें। वार्ड की तंग गलियों में अतिक्रमण की समस्या भी हर वार्ड की तरह यहां भी है।

वार्ड-19, आबादी -8000, क्षेत्र- खुशीपुरा, मल्लपुरा, मोबिनपुरा, कंपाउंडर का बगीचा, जनता कोल्ड स्टोर, गुजराती गली।

वो काम जो हुआ : मोबिनपुरा में नाले पर बाउंड्रीवाल का निर्माण।

वो काम जो अधूरा है: कंपाउंडर बगीचा में सीसी रोड निर्माण। वो काम जो नहीं हुआ: खुशीपुरा से मल्लपुरा तक नाली का निर्माण।

4 समस्या

1. सार्वजनिक पार्क एवं मनोरंजन के लिए कोई स्थान नहीं। 2. बीएलसी की किस्तें नहीं मिलने से लोगों के आवास अधूरे हैं। 3. कई गलियों में पुरानी सड़कें खस्ताहाल हैं। 4. खुली पड़ी नालियां। नियमित साफ-सफाई न होना।

कई विकास कार्य कराए
^वार्ड में जगह जगह सीसी रोड बनवाए। नाले की बाउंड्रीवाल भी बनवाई। नालियों का निर्माण कराया। 180 लोगों को बीएलसी का लाभ दिलवाया। विपक्षी पार्षद होने के बाद भी मैंने अपने वार्ड में कई विकास कार्य कराए हैं।
– भैय्यन पटेल, पूर्व पार्षद

खबरें और भी हैं…



Source link