भारत टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन मैच जीतने के बाद हार मिली (फोटो महिला टी20 चैलेंज के टि्वटर अकाउंट से)
भारतीय महिला टीम एक साल बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरी थी. लेकिन टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 8 विकेट से मात दी.
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम शुरुआत से लड़खड़ा गई. 40 रन पर विकेट गिरने के बाद कप्तान मिताली राज (50) और हरमनप्रीत कौर (40) ने टीम काे संभाला. लेकिन इसके बाद टीम ने 21 रन पर पांच विकेट खो दिए. टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए. तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल ने 28 रन देकर तीन विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लक्ष्य को 40.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। लिजिलि ली (83*) और लॉरा वोलवार्ट (80) ने पहले विकेट के लिए 169 रन जोड़े. सीरीज का दूसरा मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. टीम की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. इसके पहले फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय महिला टीम को 7 विकेट से हराया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन जीत के बाद हमें हार मिली है.
यह भी पढ़ें: WTC: इन 4 युवाओं ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान डेब्यू किया, अब इन्हीं पर दारोमदार
मैच में कप्तान मिताली राज ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया. वे सबसे लंबे वनडे करिअर के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. सचिन का वनडे करिअर 22 साल 91 दिनों का रहा था. वहीं मिताली राज के वनडे करिअर को 21 साल 254 दिन हो गए हैं. 38 साल की मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उनके 210 वनडे मैचों में 6938 रन है. उन्होंने 7 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं.