आईपीएल 2021 में कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी. चार वेन्यू पर उसे मैच खेलने होंगे. (ipl/twitter)
आईपीएल 2021( IPL 2021) इस बार भारत में ही होगा. लेकिन टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव हुआ है. इस बार कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी. बल्कि हर टीम के लिए चार वेन्यू तय किए गए हैं.
आईपीएल इतिहास में ये पहली बार होगा जब टीमें सभी मैच न्यूट्रल वेन्य पर खेलेंगी. कोई भी टीम अपने घरेलू स्टेडियम में मैच नहीं खेलेगी. सभी टीमें लीग स्टेज में आईपीएल के लिए तय किए गए 6 में से 4 वेन्यू पर ही मैच खेलेंगी. इस बार 11 डबल हेडर यानि एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे। शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे।
इससे पहले 2019 में जब भारत में आईपीएल हुआ था. तब फाइनल जीतने वाली चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में अपने घर में सात मैच खेले थे और बाकी 7 दूसरे शहरों में. तब फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 8 मैच चेन्नई में खेले थे. इसमें लीग स्टेज के सात और एक क्वालिफायर भी शामिल है. लेकिन इस बार टीमों को होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा. क्योकि टीमों को लीग स्टेज के सभी मैच 4 वेन्यू पर ही खेलने होंगे.