चेन्नई की पिच धीमी मानी जाती है, जबकि मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, इशान किशन जैसे बड़े हिटर हैं. ऐसे में इस बार इन खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. हालांकि टीम को बेंगलुरू में चार मुकाबले खेलने हैं. बेंगलुरू का मैदान बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है. ऐसे में यह मुंबई के लिए फायदेमंद हो सकता है. मुंबई को दिल्ली और कोलकाता में भी मैच खेलने हैं. टीम को तीन मुकाबले दोपहर में खेलने हैं. लीग के शुरुआती मैच में फैंस को आने की अनुमति नहीं दी गई है. पिछले साल यूएई में बिना फैंस के लीग का आयोजन किया गया था.
मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल–
तारीख मैच स्थान समय9 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई शाम 7.30 बजे
13 अप्रैल कोलकाता बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7.30 बजे
17 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7.30 बजे
20 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7.30 बजे
23 अप्रैल पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7.30 बजे
29 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स दिल्ली शाम 3.30 बजे
01 मई मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके दिल्ली शाम 7.30 बजे
04 मई हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली शाम 7.30 बजे
08 मई राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु शाम 7.30 बजे
10 मई मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर बेंगलुरु शाम 7.30 बजे
13 मई मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स बेंगलुरु शाम 3.30 बजे
16 मई चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस बेंगुलरु शाम 7.30 बजे
20 मई आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस कोलकाता शाम 7.30 बजे
23 मई मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 3.30 बजे