- Hindi News
- Local
- Mp
- International Women’s Day; All Women Got Free Entry In All State Monuments And Museums On 8 March 2021 In Madhya Pradesh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल32 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे
- कॉपी लिंक
महिलाओं को प्रदेश के सभी पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिला दिवस पर प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। – फाइल फोटो
मध्यप्रदेश सरकार ने महिला दिवस पर महिलाओं को विशेष तोहफा दिए जाने का निर्णय लिया है। शासन ने प्रदेश के सभी स्मारकों और संग्रहालयों को सोमवार को महिलाओं के लिए फ्री कर दिया है।
प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के सभी पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस दौरान महिलाओं से कहीं भी टिकट नहीं लिया जाएगा। यह पहली बार किया जा रहा है। हालांकि अब तक लोक बसों में महिलाओं को छूट दी जाती रही, लेकिन इस बार इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है।
भोपाल में यहां फ्री प्रवेश रहेगा
राज्य संग्रहालय, शौर्य स्मारक, गोल घर, आशापुरी और इस्लाम नगर स्थित संग्रहालय में महिलाओं को प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा।