New Ford EcoSport SE का टीजर हुआ रिलीज, यहां देखें कैसी है नई इकोस्पोर्ट

New Ford EcoSport SE का टीजर हुआ रिलीज, यहां देखें कैसी है नई इकोस्पोर्ट


नई फोर्ड इकोस्पोर्ट के दो नए वेरिएंट लॉन्च होंगे.

Ford Ecosport के नए वर्जन में टेलगेट से स्पेय व्हील काे हटा दिया गया है, इसके साथ ही नए SE और S वेरिएंट में रियर में कंपनी ने बंपर का साइज भी बड़ा कर दिया है, फाेर्ड की बैजिंग काे भी सेंटर में कर दिया गया है जबकि नंबर प्लेट उसके नीचे ही हाेगी, रुफ रेल्स ब्लैक की जगह सिल्वर कलर में दी गई है.

नई दिल्ली. फोर्ड की कारों को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है. फोर्ड ने अपनी सबसे पॉपुलर New Ford EcoSport SE का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें नई ईकोस्पोर्ट दो वेरिएंट EcoSport SE और EcoSport S में दिखाई गई है. वहीं इस टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, New Ford EcoSport कार इसी महीने लॉन्च हो सकती है. आइए जानते है नई EcoSport कार कैसी होगी.

New Ford EcoSport का लुक – टीजर में नई इकोस्पोर्ट कार पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर नजर आ रही है और और काफी हद तक इसका पीछे से लुक फोर्ड की एंडेवर जैसा नजर आ रहा है. इकोस्पोर्ट का ये नया वेरिएंट SE और S  बताया जा रहा है जिसे कंपनी इस महीने लांच कर सकती है. मालूम हाे फोर्ड अमेरिका की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है और भारतीय कार बाजार में भी उसकी अच्छी पकड़ है.

New Ford EcoSport में मिलेंगे ये बदलाव – Ford Ecosport के नए वर्जन में टेलगेट से स्पेय व्हील काे हटा दिया गया है, इसके साथ ही नए SE और S वेरिएंट में रियर में कंपनी ने बंपर का साइज भी बड़ा कर दिया है, फाेर्ड की बैजिंग काे भी सेंटर में कर दिया गया है जबकि नंबर प्लेट उसके नीचे ही हाेगी, रुफ रेल्स ब्लैक की जगह सिल्वर कलर में दी गई है. कहा जा सकता है कि पीछे से कार का लुक एंडेवर जैसा नजर आता है जो पहले के मुकाबले बेहद आकर्षक है.

यह भी पढ़ें: नई कारों में जरूरी हुआ Airbag, जानिए कितने टाइप का होता हैं और कैसे करता है काम

New Ford EcoSport की संभावित कीमत – फोर्ड ने फिलहाल नई इकोस्पोर्ट कार के दोनों वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है. लेकिन जानकारों का मानना है कि New Ford EcoSport की कीमत 11 से 15 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Volkswagen जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक सेडान कार, जानिए सबकुछ

New Ford EcoSport का इंजन – क्याेंकि कंपनी ने अभी इंजन काे लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है लेकिन जानकार बताते है कि फाेर्ड अपनी नई ईकाेस्पाेर्ट के नए वेरिएंट SE और S में दाे इंजन ऑप्शन देगी. पेट्राेल और डीजल दाेनाें वेरिएंट में यह 1.5 लीटर इंजन के साथ आ सकती है . डीजल में 100bhp की पावर और 215nm का टॉर्क ताे पेट्राेल में 122bhp और 149nm का टॉर्क रह सकता है. दाेनाें ही वेरिएंट में 5- स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ही दिया जा सकता है. बताया यह भी जा रहा है कि कंपनी इस कार काे इस महीने मार्च में हाेली पर भारतीय बाजार में उतार सकती है.








Source link