अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ सड़क पर लगाई झाड़ू,चाय पर की चर्चा, बोले बहनें सबकुछ कर सकती हैं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ सड़क पर लगाई झाड़ू,चाय पर की चर्चा, बोले बहनें सबकुछ कर सकती हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Discussed The Broom, Tea On The Road With Women Cleaning Workers, Said Women Are Going To Space. Today Is A Special Day For Women

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कर्मियों के साथ लगाई झाड़ू और की चार्य पर चर्चा।

  • महिलाओं के साथ चर्चा में बोले सीएम- जैसे कर्जा लेकर घर चलाते है। कोरोना काल में मैंने कर्जा लेकर सरकार चलाई।
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम की सुरक्षा से लेकर वाहन चलाने तक सबका जिम्मा महिलाओं को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 8 मार्च को सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कर्मियों के पास पहुंच गए। खास बात थी कि उनकी ड्यूटी में तैनात चालक, पीएसओ महिलाएं थी। नेहरू नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई और उनसे चाय पर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपनी बातें उनके सामने रखी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और गाड़ी चलाने में महिला की ड्यूटी लगाने पर कहा कि गाड़ी चलाने से लेकर ओएसडी का काम करने तक, सुरक्षा से लेकर सभी चीजें बहनें करेंगी। यह इस बात का प्रतीक है कि सारी चीजें बहने करती है और कर सकती है। कई बार जो पुरुष की अकड़ रहती है कि मैं श्रेष्ठ हूं। यह अकड़ बहनों को पीछे रखती है। उस अकड़ को निकालना है। बहनें सबकुछ कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष हैं।

कोरोना काल में हालत बहुत बुरी थी

महिला सफाई कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उनका उत्सावर्धन किया। महिला सशक्तिकरण के पहलुओं पर बातचीत की और उनकी कठिनाईयों की जानकारी भी प्राप्त की। महिलाओं ने भी अपनी बातें और पीड़ा उनके सामने रखी। मुख्यमंत्री ने एक बात का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना काल में हालत यह थी कि कोई आय नहीं थी। जैसे तैसे कर्जा लेकर घर चलाते है। मैंने कर्जा लेकर सरकार चलाई। तनख्वाह बांटने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने सुबह नेहरू नगर चौराहे पर चाय पर महिला स्वच्छता कर्मी शशि, प्रभा, सरोज, शकुन बाई, ललिता देवी और उषा बाई से बातचीत की।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की वाहन चालक से लेकर पीएसओ सभी महिलाएं हैं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की वाहन चालक से लेकर पीएसओ सभी महिलाएं हैं

ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों की दी बधाई

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह अपने निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ,महिला एसडीएम और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला सफाई कर्मियों के साथ चर्चा करने के लिए नेहरू नगर की तरफ से निकले।

खबरें और भी हैं…



Source link