- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Can Give Many Gifts To The Women Of The State, Today Motilal Nehru Stadium Will Be Included In The Program
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साेमवार को नेहरू नगर चौराहा पर महिला सफाई कर्मियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में महिला सुरक्षा कर्मी तैनात रही।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में सुबह से कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर सफाई कर्मी महिलाओं से मुलाकत की। इसके बाद भोपाल हाट में हुनर हटा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोपहर में मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ दीदीज कैफे में भोजन किया। उन्हाेंने भोजन में रेगुलर थाली ली, जिसमें रोटी, कढ़ी, दाल, चावल, मिक्स वेज, पापड़, आचार, छाछ, मंगोड़ी, सलाद और गुलाबजामुन था। बता दें प्रदेश की महिलाओं को कई सौंगातें दे सकते है। आज सरकार मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों से जुड़ी 6 हजार महिलाएं शामिल होगें। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए राज्य स्तरीय महिला सलाहकार मंडल बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में 3 लाख 22 हजार से अधिक महिला स्व सहायता समूहों से 36 लाख 53 हजार से अधिक परिवारों को जोड़ा है। महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इन महिलाओं के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों में ‘दीदी की रसोई’ नाम से कैंटीन खोलने और इनका संचालन स्व सहायता समूह को सौंपने की तैयारी की गई है। साथ ही, जिला स्तर पर सरकारी दफ्तरों की कैंटीन भी इन समूहों को सौंपा जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनीफाॅर्म बनाने की जिम्मेदारी सरकार स्व सहायता समूहों को दे चुकी है, लेकिन अब पुलिस की वर्दी और सरकारी अस्पतालों की नर्सों की यूनीफाॅर्म सप्लाई की जिम्मेदारी भी इन्हें दी जा सकती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों की निर्माण सामग्री की सप्लाई में स्व सहायता समूहों को प्राथमिकता देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं ने संभाला हुआ है। उनके वाहन की चालक, पीएसओ, ओएडी समेत सुरक्षा अधिकारी महिलाएं भी है। सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री महिला सफाई कर्मियों के साथ बातचीत करने के लिए नेहरू नगर चौराहा पर भी पहुंच गए। यहां पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ झाड़ू लगाए और चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं सब काम कर रहे है। पुरुषों में अपने आप को श्रेष्ठ मानने की अकड़ है। इसे ही निकालना है।