14-15 मार्च को गोवा में शादी करेंगे जसप्रीत बुमराह! (PIC: AP)
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की दुल्हन कौन बनेगी? ये सवाल पिछले काफी समय से फैंस के जहन में है लेकिन अब खुलासा हो गया है कि वो एंकर संजना गणेशन से शादी करने वाले हैं.
स्पोर्ट्स वेबसाइट स्पोर्ट्स कीड़ा के ट्वीट के मुताबिक संजना और जसप्रीत बुमराह की शादी गोवा में होगी. संजना आईपीएल एंकर हैं और वो वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं.
संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं.
संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता.