मौसम: दोनों तापमान 2 डिग्री चढ़ा ऊपर, हवा की गति बढ़ते ही होने लगा गर्मी का अहसास

मौसम: दोनों तापमान 2 डिग्री चढ़ा ऊपर, हवा की गति बढ़ते ही होने लगा गर्मी का अहसास


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Both The Temperature Went Up By 2 Degrees, The Feeling Of Heat Started To Increase As The Wind Speed Increased.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अभी कुछ इसी अंदाज में ऊपर जाएगा तापमान, दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम में फाल्गुनी अहसास के साथ तपन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी है। रविवार को दिन के वक्त माहौल और दिनों के मुकाबले एकदम गर्म और मौसम का मिजाज भी कुछ बदला हुआ नजर आया। इसकी वजह यह रही कि बीते दिन के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है, साथ में पश्चिमी हवाएँ जो अभी तक 1 से 2 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही थीं, अब इनकी गति 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टा हो चली है।

इन हालातों में गर्मी ज्यादा महसूस भी हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बीते दिन, दो डिग्री नीचे थे जो अब ज्यादा हो चले हैं।

मौसम विभाग कहना है कि दो दिन बाद हालाँकि मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। पश्चिमोत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ पैदा हो रहा है जिससे कुछ बादल छा सकते हैं। इससे पहले अगले 24 घण्टे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।पी-2

खबरें और भी हैं…



Source link