- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Mobile Robber Of Double Age Was Apprehended By Him, SP Honored In Police Control Room On Women’s Day By Making Him The Chief Guest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 5 मार्च की रात 10 बजे दादा के साथ एक्टिवा से घर लौटते समय निशि का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे दो लुटेरे
- महिला दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में 15 महिला पुलिस कर्मियों को उनके बेहतरन प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया
दिलेरी दिखाते हुए मोबाइल लुटेरे को दबोचने वाली 10 वर्षीय निशि को सोमवार आठ मार्च को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सम्मानित किया। महिला दिवस पर आयोजित सेमीनार में निशि को मुख्य अतिथि बनाया गया था। एसपी बहुगुणा ने कहा कि निशि ने अपने से दो गुना उम्र के लुटेरे को पकड़ लिया। ये महिला शक्ति का ही प्रदर्शन है।
लूट की वारदातों में अक्सर पीड़ित को तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है, लेकिन निशि गिरने और चोट लगने के बावजूद फौरन दौड़ कर लुटेरे को दबोच लिया। निशि शहर में एक आइकन बन चुकी है। ऐसा साहस हर बेटी में है, बस अपने आत्मबल को पहचानने की जरूरत है।
पांच मार्च को निशि ने लुटेरे को दबोचा था
विजय नगर एचबी कॉलेज के पास रहने वाली निशि टंडन पांच मार्च को एसबीआई से रिटायर्ड बाबा कमल नारायण टंडन के साथ बाजार गई थी। रात 10 बजे अहिंसा चौपाटी के पास निशी का मोबाइल छीन कर दो बदमाश बाइक एमपी 20 एनजी 2480 भागते समय गिर गए। निशि ने गिरने और चोट के बावजूद शंकर नगर सुहागी निवासी शुभम पटेल (21) को पकड़ लिया था।
अब 33 थानों में ऊर्जा डेस्क
कार्यशाला में एएसपी गोपाल खांडेल ने बताया कि जिले के 16 थानों की बजाय अब 33 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालित होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का प्रदर्शन किसी भी मायने में कम नहीं है। इस मौके पर 15 महिला कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यशाला में मौजूद महिला पुलिस कर्मी।
इनको मिला सम्मान
घमापुर थाने में पदस्थ महिला एसआई राजरानी, थाना शहपुरा की एसआई आरती मण्डलोई , थाना रांझी की एसआई रजनी नागभिरे, थाना तिलवारा की एसआई शिल्पा कौरव, थाना बेलबाग की एसआइ संध्या चंदेल, थाना कैंट की एसआई जया तिवारी, थाना लार्डगंज की एएसआई स्वर्णशिला, थाना गोरखपुर की एएसआई संध्या पटेल, थाना गोराबाजार की प्रधान आरक्षक लक्ष्मी बेन, महिला प्रकोष्ट की आरक्षक संगीता ठाकुर, थाना कुण्डम की आरक्षक गरिमा, थाना हनुमानताल की आरक्षक साक्षी, थाना संजीवनी नगर की आरक्षक वर्षा पटेल, थाना अधारताल की आरक्षक दिव्या, आलम्बन शाखा की आरक्षक उषा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।