IPL 2021: आरसीबी को मिला बड़ा तोहफा, चैंपियन बनने के बाद मुंबई ने पहला मैच कभी नहीं जीता

IPL 2021: आरसीबी को मिला बड़ा तोहफा, चैंपियन बनने के बाद मुंबई ने पहला मैच कभी नहीं जीता


मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है.

आईपीएल टी20 लीग का आगाज अगले महीन से होने जा रहा है. 9 अप्रैल को ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा.

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है. टी20 लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार टी20 लीग का खिताब जीता है. लेकिन एक खराब रिकॉर्ड टीम के साथ जुड़ा है. लीग का पहला खिताब जीतने के बाद टीम कभी भी लीग का ओपनिंग मैच नहीं जीत सकी है.

मुंबई ने पहली बार 2009 में लीग का ओपनिंग मुकाबला खेला था. तब टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 रन से हराया था. फिर टीम ने 2012 में लीग के पहले मैच में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया. इस बार टीम ने मुकाबला 8 विकेट से जीता. मुंबई की टीम ने पहली बार 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद टीम को पांच बार लीग का ओपनिंग खेलने का मौका मिला, लेकिन एक बार टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. 2014 में टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 41 रन से हराया.

2015 में एक बार फिर कोलकाता ने मुंबई को 7 विकेट से मात दी. 2016 में मुंबई को पुणे से 9 विकेट से, 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स से एक विकेट से और 2020 में एक बार फिर चेन्नई से 5 विकेट से हार मिली. पांच बार टीम ने ओपनिंग मुकाबला हारा, लेकिन इसमें से दो बार खिताब जीतने में कामयाब रही. पहली बार 2015 में और दूसरी बार 2020 में. ऐसे में टीम में जरूरी नहीं है कि टीम ओपनिंग मुकाबला हारने के बाद खिताब ना जीत सके. दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दो बार लीग का ओपनिंग मुकाबला खेला है. दोनों बार टीम हारी है. 2008 में लीग के पहले सीजन के मुकाबले में बेंगलुरू को कोलकाता नाइटराइडर्स से 140 रन से हार मिली थी. 2017 में बेंगलुरू को एक बार फिर ओपनिंग मैच खेलने का मौका मिला. इस बार टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 35 रन से हार मिली थी. ऐसे में रिकॉर्ड बेंगलुरू के पक्ष में भी नहीं है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टी20 सीरीज के पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, इस गेंदबाज का खेलना संदिग्धयह भी पढ़ें: टेनिस: नोवाक जोकोविच ने तोड़ा फेडरर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब सिर्फ 3 महिलाओं से पीछे

बेंगलुरू की टीम अब तक कभी लीग का खिताब भी नहीं जीत सकी है. टीम तीन बार टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन तीनों ही बार उसे हार मिली. इस बार सभी टीमों के लिए एक समस्या और है. इस बार किसी भी टीम को घरेलू मैदान पर मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा. सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे. प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे.








Source link