IPL 2021: रिकी पोंटिंग बोले- ये तीन खिलाड़ी इंग्लैंड के बाद आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे

IPL 2021: रिकी पोंटिंग बोले- ये तीन खिलाड़ी इंग्लैंड के बाद आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की कोचिंग में दिल्ली ने पिछले सीजन में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी.

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आर अश्विन, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया था. अब इनके प्रदर्शन पर दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का बयान आया है.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज (India vs England) में 3-1 से जीत दर्ज की. सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भी इंग्लैंड को हार मिली. सीरीज जीतने के बाद टीम इंडया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में भी पहुंच गई है. फाइनल 18 से 22 जून तक होना है. टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. यह टूर्नामेंट का पहला सीजन है.

टीम इंडिया की जीत में स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी आर अश्विन (Ravichandran ashwin) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने अहम योगदान दिया. अश्विन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए. उन्होंने पहली बार किसी सीरीज में 32 विकेट लेने का कारनामा किया. वहीं पहली ही सीरीज में उतरे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर ने 27 विकेट लिए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने अंतिम टेस्ट में शतक लगाकर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण निभाई. ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं. तीनों खिलाड़ियों की फॉर्म से दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उत्साहित हैं. रिकी पोंटिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली के साथ जुड़ने और काम शुरू करने का इंतजार में हूं. उम्मीद है कि पिछले महीने इतने विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल और अश्विन और भी विकेट ले सकेंगे. ऋषभ पंत भी रन बनाए पाएंगे.’ आईपीएल 2021 के मुकाबले 9 अप्रैल से शुरू होगा. फाइनल 30 मई को खेला जाएगा. इस बार किसी भी टीम को न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टी20 सीरीज के पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, इस गेंदबाज का खेलना संदिग्ध

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बीसीसीआई महिला इवेंट को लेकर सबसे पीछे! पाक भी हमसे आगेदिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन से शानदार प्रदर्शन किया है. 2019 में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी. यूएई में हुए आईपीएल 2020 में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई थी. अश्विन ने पिछले सीजन के 15 मैच में 13 विकेट लिए थे. वहीं अक्षर पटेल ने 15 मैच में 9 विकेट झटके थे. ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैच में 343 रन बनाए थे. एक अर्धशतक भी लगाया था.








Source link